{"_id":"5d2317f28ebc3e6ce559b3bf","slug":"savitri-bai-fule-wants-sc-st-cota-to-be-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खराब कानून-व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए 17 जातियों के आरक्षण मुद्दे को उछाल रही सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खराब कानून-व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए 17 जातियों के आरक्षण मुद्दे को उछाल रही सरकार'
Mon, 08 Jul 2019 03:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Jul 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति का आरक्षण कोटा बढ़ाया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार खराब कानून-व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए ऐसे मुद्दे उछाल रही है। वे मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा पर आरक्षण खत्म करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके खिलाफ वे नमो बुद्धाय जन सेवा समिति के बैनर तले दिसंबर से देशव्यापी आंदोलन करेंगी। इसके लिए जिलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें समान विचारधारा के सभी लोगों का साथ लिया जाएगा।
विज्ञापन
फुले ने कहा कि दलित लड़कियों को बलात्कार के बाद मारकर पेड़ पर लटकाया जा रहा है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार को कोई फिक्र नहीं है। अति पिछड़ी 17 जातियों को एससी में शामिल करने से पहले सरकार को एससी का कोटा बढ़ाने की चिंता करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
उन्होंने संविधान को पूरी तरह लागू करवाने, आरक्षण कोटा पूरा करने, ईवीएम की जगह बैलट पेपर से चुनाव कराने की भी मांग की।