फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Savings account opened in the name of Jan Dhan, crores of rupees transferred through fraud

Lucknow News: जनधन के नाम पर खुलवाया बचत खाता, ठगी के करोड़ों रुपये कराए ट्रांसफर

Tue, 29 Jul 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Savings account opened in the name of Jan Dhan, crores of rupees transferred through fraud
लखनऊ। यहियागंज में कपड़े की दुकान पर काम करने वाले रकाबगंज निवासी आदित्य गुप्ता ने साथी कर्मचारियों सुहेल और सब्बू पर उनके नाम पर जनधन के नाम पर बचत खाता खुलवाने का आरोप लगाया है। यह आरोप भी लगाया कि उस खाते में साइबर ठगी के करोड़ों रुपये जमा कराए गए। कोर्ट के आदेश पर हसनगंज पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

अलीना गारमेंट्स के कर्मचारी आदित्य के मुताबिक फरवरी 2024 में सुहेल और सब्बू ने उससे प्रधानमंत्री जनधन खाता खुलवाकर हर महीने दस हजार रुपये का लाभ लेने की बात कही। इसके बदले दोनों ने हर माह पांच रुपये कमीशन लेने की बात बताई। आदित्य के हामी भरने पर मार्च 2024 में दोनों उन्हें इंडियन ओवरसीज बैंक की डालीगंज शाखा लेकर पहुंचे। यहां दोनों ने झांसा देकर उनके नाम पर जनधन के बजाय बचत खाता खुलवा लिया। इसके बाद दोनों साइबर ठगों से मिल गए। आदित्य का आरोप है कि दोनों ने उससे डेबिट कार्ड लेकर खाते में दर्ज उनका मोबाइल नंबर बदल लिया। दोनों ने डेबिट कार्ड और पासबुक भी ले ली।
विज्ञापन




पुलिस ने खाता किया सीज

कुछ महीनों तक आदित्य को दस हजार मिलते रहे। 12 जुलाई 2024 को साइबर क्राइम थाना राजकोट जामनगर ने उनका बैंक खाता सीज कर दिया। संदेह पर जब आदित्य ने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते में साइबर जालसाजों ने करोड़ों का ट्रांजेक्शन किया है। बैंककर्मियों ने उनसे जामनगर जाने की सलाह दी। पीड़ित ने जब सुहेल और सब्बू से विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में आदित्य ने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना की जा रही है। पीड़ित से उनके खाते की डिटेल मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed