फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saumitra Vihar Residential Scheme to be launched in August

Lucknow News: अगस्त में लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना

Fri, 10 Jul 2026 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Saumitra Vihar Residential Scheme to be launched in August
लखनऊ। करीब दो वर्ष के इंतजार के बाद आवास विकास परिषद की मोहनलागंज में न्यू जेल रोड पर सौमित्र विहार आवासीय योजना अगस्त में लॉन्च होने वाली है। रेरा में इसके पंजीकरण का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। यहां जमीन की कीमत करीब 2500 रुपये प्रति वर्गफीट रहेगी। पहले फेज में करीब 2200 भूखंडों का पंजीकरण खोला जाएगा। इससे करीब एक लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। आवास विकास बोर्ड ने भी इसकी सहमति दी है।
विज्ञापन

परिषद ने दो वर्ष पहले 560 एकड़ क्षेत्रफल वाली न्यू जेल रोड योजना पास की थी। इसे दो फेज में विकसित किया जाना है। योजना को पहले बीते वर्ष 13 जनवरी को महाकुंभ के अवसर पर लॉन्च किया जाना था, लेकिन जमीन के दाखिल खारिज का काम पूरा न हो पाने से योजना शुरू नहीं हो पाई। यह काम पूरा हो गया है। इसके लिए परिषद ने जिन किसानों से लैंड पूलिंग नीति के तहत जमीन ली थी, उन्हें भूखंड आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन

अब योजना की राह में जमीन की कानूनी अड़चन नहीं बची है और योजना को लॉन्च करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आवास विकास परिषद के सचिव नीरज शुक्ला ने बताया कि रेरा में पंजीकरण के लिए एक सप्ताह पहले आवेदन कर दिया गया है। यह प्रक्रिया 21 दिन में पूरी होती है। इस महीने रेरा पंजीकरण हो जाएगा। फिर अगस्त में पंजीकरण खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीए से सस्ती होगी यहां की जमीन
आवास विकास परिषद की इस योजना में जमीन एलडीए से सस्ती होगी, क्योंकि यहां जमीन लैंडपूलिंग के तहत भूस्वामियों से निशुल्क ली गई है। इस कारण जमीन खरीद पर जो पैसा परिषद को कर्ज लेकर लगाना पड़ता वह नहीं करना पड़ रहा है। निशुल्क जमीन के बदले परिषद को 25 प्रतिशत विकसित जमीन देनी है। ऐसे में योजना लॉन्च करने के लिए पैसा सिर्फ विकास कार्य पर खर्च करना पड़ रहा है। परिषद की इसी योजना के पास एलडीए की आईटी सिटी योजना है, जहां का प्रस्तावित रेट अभी चार हजार रुपये वर्गफीट बताया जा रहा है। इस योजना का पंजीकरण नहीं खुला है। यह योजना भी लैंडपूलिंग पर लाई जा रही है।


24 मीटर तक चौड़ी होंगी सड़कें
अभी तैयार लेआउट के तहत सौमित्र विहार योजना में कुल 15 सेक्टर होंगे। पहले चरण में सेक्टर 3ए और 3बी में भूखंड काटे जा रहे हैं। योजना में सड़कें वृंदावन योजना की तरह चौड़ी होंगी। ये नौ, 12, 18 और 24 मीटर तक चौड़ी होंगी। करीब 560 एकड़ में विकसित की जा रही इस योजना में तीन गांवों मोहारी कला, सिठौली कला और सिठौली खुर्द की जमीन ली गई है।

---
एक नजर में योजना
0 आवासीय भूखंड : 2092
0 व्यावसायिक भूखंड : 169
0 भूखंड 40 से 300 वर्ग मीटर तक के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed