फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weekly Lockdown News : Saturday's lockdown will end in UP, shops will now open from 9 am to 9 pm, Weekly Bandi Sunday

यूपी में शनिवार का लॉकडाउन खत्म होगा, दुकानें अब सुबह 9 से रात 9 तक खुलेंगी

Tue, 01 Sep 2020 05:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Sep 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
UP Weekly Lockdown News : Saturday's lockdown will end in UP, shops will now open from 9 am to 9 pm, Weekly Bandi Sunday
उत्तर प्रदेश साप्ताहिक लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
पूरे प्रदेश में अब केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। अभी तक शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी की जा रही थी। अब रविवार को छोड़कर बाकी दिन बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी। यानी अबसे शनिवार को भी आम दिनों की तरह दुकानें खुली रहेंगी। यह फैसला विकास की योजनाओं को रफ्तार देने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन

    
अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश अफसरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें गति दी जाए। इसके लिए कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि 50 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओ की समीक्षा करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



 
लखनऊ और कानपुर में गहन विश्लेषण के निर्देश
लखनऊ और कानपुर नगर में कोरोना का प्रकोप अन्य जिलों के मुकाबले काफी अधिक है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि यहां गहन विश्लेषण किया जाए और कार्ययोजना बनाकर इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। लखनऊ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम गठित की जाए जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनता की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए परामर्श दें। उन्होंने कांटैक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस और डोर टू डोर सर्वे का काम तेजी से संचालित किया जाए।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश में अब हर दिन 1.49 लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इसे डेढ़ लाख पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की कोई वैक्सीन अब तक नहीं बन पाई है। ऐसे में अधिक से अधिक टेस्टिंग ही एकमात्र सबसे बड़ा हथियार है।

डीएम और सीएमओ कोविड अस्पतालों में करेंगे बैठक

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी डीएम और सीएमओ सुबह कोविड चिकित्सालयों में और शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नियमित रूप से बैठक करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे।  

जीएसटी के तहत राजस्व संग्रह की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जीएसटी के तहत होने वाले राजस्व संग्रह की समीक्षा वे खुद करेंगे। उद्यमियों की समस्याओं का समय से निराकरण कराए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि वे खुद उद्यमियों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed