साधना की टिप्पणी पर एस.सी मिश्रा का पलटवार, बोले- भाजपा नेता खो बैठे हैं मानसिक संतुलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की महिला विधायक साधना सिंह की टिप्पणी को लेकर बीएसपी के सतीश मिश्रा ने कहा कि उन्होंने हमारी पार्टी मुखिया के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है वह भाजपा के स्तर को प्रदर्शित करता है। एसपी-बीएसपी के गठबंधन पर भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और उन्हें आगरा और बरेली के मानसिक चिकत्सालय में भर्ती करा देना चाहिए।
SC Mishra(BSP) on Sadhna Singh's (BJP) remark on Mayawati: The words she used for our party chief shows the level of BJP. After the announcement of this coalition (SP-BSP), BJP leaders have lost their mental balance & they should be admitted to mental hospitals in Agra & Bareilly pic.twitter.com/py4L7c2z9c
— ANI UP (@ANINewsUP) January 19, 2019
आपको बता दें भाजपा की महिला विधायक ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ शनिवार को अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मायावती न तो नर लगती हैं न नारी। साथ ही गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए मायावती को महिला जाति पर कलंक बताया और कहा कि उन्होंने सत्ता के लिये चीरहरण करने वालों से हाथ मिला लिया है।