फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   satish mahana speaks about second investors summit of uttar pradesh.

उत्तर प्रदेश में 80,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिये भूमि पूजन जल्द: औद्योगिक विकास मंत्री

Thu, 10 Jan 2019 06:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Jan 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
satish mahana speaks about second investors summit of uttar pradesh.
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना

उत्तर प्रदेश में पिछले साल पहली बार आयोजित निवेशक सम्मेलन के एक साल बाद परियोजनाओं के लिये दूसरे भूमि पूजन समारोह का आयोजन इसी महीने होने जा रहा है। प्रदेश सरकार को इसमें राज्य में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से 70,000 से 80,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


प्रदेश में पहली बार निवेशक सम्मेलन का आयोजन फरवरी, 2018 में किया गया था जिसमें चार लाख 28 हजार करोड़ रुपये के निवेश के सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये थे। प्रदेश में इन कार्ययोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिये जुलाई, 2018 में पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी यानी शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन 29 जुलाई को किया गया था अब दूसरी बार इस कार्यक्रम का आयोजन 20 जनवरी को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने गुरूवार को 'भाषा' को दिये गये साक्षात्कार में बताया कि 20 जनवरी को प्रस्तावित दूसरी ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में एक लाख करोड़ रुपये की योजनाओं के भूमि पूजन का लक्ष्य था, लेकिन अभी तक सत्तर से अस्सी हजार करोड रुपये की योजनाओं पर मुहर लग चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस शिलान्यास समारोह के लिए समय मांगा गया है। अगर उनका समय मिल जाता है तो लखनऊ में एक साल में तीसरी बार एक बार फिर निवेशको का एक बड़ा मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'पिछले साल फरवरी में हुई उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन में चार लाख 28 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किये थे। 29 जुलाई, 2018 को पहली ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में 62 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का भूमि पूजन किया गया था। इसमें 81 कंपनियों ने भूमि पूजन कर काम शुरू कर दिया है। यहीं नहीं कई कंपनियों ने अपना उत्पादन भी शुरू कर दिया है। अभी तक केवल तीन उद्योगों ने अपनी कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण अपना काम शुरू नहीं किया है, बाकी 78 कंपनियों में काम शुरू हो चुका है।'

'इस बार एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य'

महाना ने कहा, 'इस बार शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश का एक लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य है। हमें उम्मीद है कि 70 से 80 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य हम पूरा कर लेंगे। इसके लिये करीब डेढ़ सौ कंपनिया पूरी तरह से तैयार हैं जिनमें बिड़ला, हायर (एसी, फ्रिज की कंपनी), स्वीडन की फर्नीचर कंपनी आइकिया, कई जैव ईंधन कंपनियां और कुछ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की इकाइयां शामिल हैं, जो भूमिपूजन कराने के लिये तैयार है।'

औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा, ' मैंने हाल के दिनों में उद्योगपतियों या उनके प्रतिनिधियों को बुलाकर उद्योग विभाग के सारे अधिकारियों के साथ दो बैठकें की हैं ताकि उद्योगपतियों की जो भी समस्यायें है उनका समाधान तुरंत निकाला जा सकें। जिन उद्योगपतियों ने पहले एमओयू किया था उनको कोई परेशानी है तो उसका समाधान निकाला जा सके।

महाना के अनुसार, 'प्रदेश में औद्योगिक निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, उद्योग और रोजगार एक दूसरे के पूरक हैं। उद्योग से आसपास के क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed