फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarvodayanagar substation besieged at midnight; traffic blocked

Lucknow News: आधी रात सर्वोदयनगर उपकेंद्र घेरा, लगाया जाम

Mon, 06 Jul 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sarvodayanagar substation besieged at midnight; traffic blocked
महायोजना कॉलोनी में गिरा पेड़ एवं ऐशबाग उपकेंद्र में लगाया गया ट्रांसफार्मर।  - फोटो : स्रोत : बिजली विभाग
लखनऊ। चिपचिपी गर्मी में शनिवार रात इंदिरानगर के सर्वोदयनगर उपकेंद्र से बिजली गुल हो गई। विरोध में लोगों ने उपकेंद्र का घेराव कर लिया। गाली-गलौज और अभद्रता किए जाने पर कर्मचारी उपकेंद्र से भाग गए। प्रदर्शनकारियों ने लेखराज मार्केट के पास रात करीब 12:15 बजे सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस लाठी फटकार करके लोगों को भगाया।
विज्ञापन


सर्वोदयनगर उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर के फीडर में रात 10:30 बजे अचानक धमाका हो गया। इसके बाद सर्वोदयनगर, इंदिरानगर, संजय गांधी पुरम सहित आसपास के 5000 उपभोक्ताओं की जब रात 12 बजे तक बिजली चालू नहीं हुई तो लोग हंगामा करते हुए उपकेंद्र पहुंच गए। उस वक्त जेई जयेंद्र कुमार कर्मियों के साथ फीडर को सही करा रहे थे। लोगों ने हंगामा किया तो कर्मचारी काम छोड़ के भाग निकले। पुलिस उपकेंद्र पहुंची तो प्रदर्शनकारी फैजाबाद रोड पहुंचे और जाम लगाने लगे। पुलिस ने वहां पहुंचे लोगों को खदेड़ा। रात 1:10 बजे बिजली चालू हुई तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



पावर ट्रांसफार्मर लगा, आज से मिलेगी राहत
ऐशबाग उपकेंद्र पर रविवार शाम 6 बजे 10 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर लग गया और चार्ज कर दिया गया। 33 केवी अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे से नए ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होने लगेगी। इससे बिजली कटौती से राहत मिल जाएगी। उधर, शनिवार रात को कटौती के विरोध में लोगों की आवाजाही लगी रही, मगर पुलिस तैनात होने के कारण हंगामा नहीं कर सके। उधर, रानीगंज में रविवार दूसरे दिन भी दोपहर करीब 3 बजे बिजली ठप हो गई, जो शाम 6:30 बजे चालू हो पाई। यहां भी केबल में फॉल्ट उत्पन्न हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेसीबी से कटा केबल, 1200 घरों की बिजली गुल
अलीगंज के मामा क्रॉसिंग के पास नगर निगम ठेकेदार ने उपकेंद्र पर सूचना दिए बिना ही खोदाई शुरू करा दी थी। खोदाई के दौरान जेसीबी से 11 केवी का भूमिगत केबल कट गया। इससे करीब 1200 घरों की बिजली डेढ़ घंटे तक ठप रही। पुरनिया उपकेंद्र इलाके में हुई घटना के बाद कई वैकल्पिक स्रोतों से उपभोक्ताओं की बिजली चालू कराई गई।


बारिश से ओवर लोडिंग घटी, फॉल्ट बढ़े
राजधानी में शाम करीब 7 बजे अचानक तेज हवा और फिर बारिश के कारण ट्रांसफार्मरों और फीडरों की ओवर लोडिंग में कमी आई। हालांकि फॉल्ट और केबल टूटने के कारण गोमतीनगर, इंदिरानगर, चिनहट, जानकीपुरम, विकासनगर, सीतापुर रोड, हजरतगंज, हुसैनगंज, राजाजीपुरम, चौक, चौपटिया और आलमबाग इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हुई। फॉल्ट ठीक किए जाने के बाद देर रात आपूर्ति चालू हो सकी।



लो वोल्टेज से व्यापार प्रभावित
आलमबाग के नटखेड़ा रोड क्षेत्र में लो वोल्टेज और एक फेज की बिजली ठप होने से रविवार को व्यापारियों को परेशान होना पड़ा। बाजार के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने बताया कि बार-बार शिकायत दर्ज कराने पर भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। कर्मचारी काम चलाऊ कार्य करके चले जाते हैं, जिससे आए दिन बिजली संकट उत्पन्न हो रहा है।

महायोजना कॉलोनी में गिरा पेड़ एवं ऐशबाग उपकेंद्र में लगाया गया ट्रांसफार्मर। 

महायोजना कॉलोनी में गिरा पेड़ एवं ऐशबाग उपकेंद्र में लगाया गया ट्रांसफार्मर। - फोटो : स्रोत : बिजली विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed