फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarojininagar MLA distributed fogging spray machines to prevent dengue

Lucknow News: डेंगू से बचाव के लिए सरोजनीनगर विधायक ने बांटी फॉगिंग स्प्रे मशीन

Sun, 31 Aug 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sarojininagar MLA distributed fogging spray machines to prevent dengue
सरोजनीनगर विधायक ने बांटी फॉगिंग स्प्रे मशीन।
लखनऊ। बारिश के मौसम में तेजी से पनपने वाली डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव हो सके, इसके लिए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने फॉगिंग मशीनें व मच्छरदानियां वितरित कराईं।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के 12 विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे जनप्रतिनिधियों को फॉगिंग स्प्रे मशीनें बांटी गईं। गरीब व जरूरतमंद परिवार को 1000 मच्छरदानियां भी दी गईं। इस दौरान पूर्व में वितरित की गई 50 फॉगिंग मशीनों को संचालित करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया। पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, राजन मिश्रा, वीरू सिंह, शिव शंकर विश्वकर्मा, संजीव अवस्थी, पार्षद गीता देवी, आमोद कुमार, पार्षद रामनरेश, मीना कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त तत्काल उठाएं ठोस कदम
विधायक ने नगर आयुक्त गौरव कुमार को पत्र लिखकर सरोजनीनगर क्षेत्र समेत पूरे लखनऊ में डेंगू नियंत्रण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। नीलमथा, गौरी बाजार, आशियाना, पंडित खेड़ा जैसे जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में विशेष फॉगिंग, नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और एंटी लार्वा छिड़काव कराने व डेंगू हेल्पलाइन शुरू कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed