फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarojini Nagar will become a leader in the Net Zero campaign through environmental protection.

Lucknow News: पर्यावरण संरक्षण से नेट जीरो अभियान का धुरंधर बनेगा सरोजनीनगर

Mon, 23 Feb 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sarojini Nagar will become a leader in the Net Zero campaign through environmental protection.
संजय दत्त और डॉ. राजेश्वर सिंह ने निकाला रोड शो। उमड़ी भीड़।
लखनऊ। ऊर्जा बचत और जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ रविवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अभिनेता संजय दत्त के साथ नेट जीरो सरोजनीनगर @ 2040 अभियान की शुरुआत की। रोड शो और युवाओं से संवाद करते हुए संजय दत्त ने कहा कि फरवरी में भी लखनऊ इतना गर्म हो रहा है। इसी कारण यहीं से नेट जीरो अभियान की शुरुआत हो रही है। डॉ. राजेश्वर सिंह और संजय दत्त ने युवाओं से एसआईआर के जरिये मतदाता बनने और नेट जीरो अभियान के तहत ऊर्जा संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

युवा उत्सव कार्यक्रम के तहत हुए समारोह में बंगला बाजार पुलिस चौकी से कार्यक्रम स्थल (एक किलोमीटर) तक डॉ. राजेश्वर सिंह और संजय दत्त ने रोडशो किया। सफेद लिनेन के कुर्ते और गले में लाल-पीला गमछा डाले खुली जीप में सवार संजय दत्त और डॉ. राजेश्वर सिंह पर स्थानीय लोगों ने फूलों की बारिश की। हाथ मिलाने के लिए घंटों तक धूप में खड़े युवाओं को संजय दत्त ने निराश नहीं किया। भारी भीड़ और धक्कामुक्की के बीच खुले दिल से सबका अभिवादन स्वीकार करते हुए वह मंच पर पहुंचे, जहां विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उन्हें महादेव का भक्त बताते हुए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

संजय दत्त ने कहा कि लखनऊ से उनका बेहद लगाव है। विभाजन के बाद उनके पिता सुनील दत्त सबसे पहले लखनऊ ही आए थे। बताया कि वह लखनऊ से ही चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यह सपना साकार नहीं हो पाया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि संजय दत्त का पूरा जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर बार खुद को साबित किया। वह अपने जीवन के असली धुरंधर हैं। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की प्रेरणा से जन्मा नेट जीरो का संकल्प
अपनी बेटी राजलक्ष्मी का परिचय कराते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जब भी बेटी स्कूल से आती थी तो सवाल करती थी कि ग्लोबल वार्मिंग के लिए ये नेता कुछ क्यों नहीं करते। बिटिया की बात चुभी तो उन्होंने नेट जीरो अभियान की शुरुआत करने का संकल्प लिया। पहले सरोजनीनगर, फिर लखनऊ व उत्तर प्रदेश और फिर पूरा देश सरोजनीनगर की जनता के नेट जीरो अभियान से प्रेरणा लेगा। नेट जीरो अभियान की सफलता में सरोजनीनगर की जनता ही असली धुरंधर बनेगी।
यह है नेट जीरो अभियान
नेट जीरो अभियान का आशय पर्यावरण प्रदूषित करने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड, मीथेन, नाइट्रस ऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों का उत्सर्जन जीरो फीसदी करना है। ऐसे में नेट जीरो अभियान के सफल होने के दो ही तरीके हैं। या तो ऊर्जा के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से सौर ऊर्जा और ईवी जैसी प्राकृतिक ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाए। या ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं।
ऐसे बनेगा नेट जीरो सरोजनीनगर
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और युवाओं के सशक्तीकरण जैसे दो मुद्दे दिल के बेहद करीब हैं। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सोलर लाइटें व पैनल लगवाए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए नेट जीरो सरोजनीनगर छह प्रमुख आयामों से गुजरेगा। इसमें स्कूल कॉलेज, सोसाइटी व आरडब्ल्यूए, टाउनशिप, इंडस्ट्री, विलेज और न्यू पॉलिसी सजेशन एंड इंपलीटेशन शामिल हैं। इन सभी आयामों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने, सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इन्हीं आयामों से पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन बनाने का संकल्प है। विधायक ने मौजूद 20 हजार से ज्यादा लोगों का आभार जताते हुए कहा कि सरोजनीनगर की जनता की वजह से ही यह अभियान जनांदोलन बनेगा।

ओए मामू, पौधा लगाने का, पानी बचाने
संजय दत्त ने अपनी स्टाइल में सधे हुए मुंबइया अंदाज में कहा कि ओए मामू बात सुन। जित्ते भी मामू यहां खड़ेला हैं न? सब बात सुनने का। जिंदगी में तीन काम करने का। एक- पौधा लगाने का। दूसरा- पानी बचाने का, क्योंकि जल सोना है। तीसरा- वोटर बनो, वोट डालो। और एक बात और नशा मत करना। अगर ये किया तो खुद की वॉट लगाने का। उन्होंने खुद को परदे का स्टार बताते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को जीवन का असली सुपरस्टार बताया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए इनका हुआ सम्मान
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी, लखनऊ जू के उपनिदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला और भगीरथी एन्क्लेव की अध्यक्षा डॉ पूजा सिंह को एनवायरनमेंट वॉरियर्स सम्मान दिया गया। 19 फरवरी को हुई पर्यावरण संरक्षण जागरूकता प्रतियोगिता की विजेता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की छात्रा दीपिका मिश्रा और छात्र सौरभ वर्मा को प्रथम पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के तौर पर मॉडर्न कॉलेज ऑफ एजुकेशन के वर्चस्व तिवारी, दिव्या पांडेय और दीपक विश्वकर्मा को 50 हजार की धनराशि दी गई। स्वामी विवेकानंद महिला महाविद्यालय की आशा तिवारी, माही यादव और ताशु यादव को तृतीय पुरस्कार के तहत 25 हजार रुपये की धनराशि दी गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed