एसएनए में सरस्वती महोत्सव आज से
अभी लखनऊ महोत्सव खत्म हुआ है लेकिन गीत-संगीत की शामें अभी जारी हैं।
जी हां, गायन और नृत्य के बेहतरीन संगम से सजेगी सरस्वती महोत्सव की शामें। इसमें कथक से लेकर तबला वादन व गायन तक की प्रस्तुतियां होंगी।
यह जानकारी सरस्वती म्यूजिकल क्लासेज के प्रबंध निदेशक श्रीकांत शुक्ल ने गुरुवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने
कहा कि 10वें सरस्वती महोत्सव की शुरुआत 6 दिसंबर से होगी, जो 8 दिसंबर तक
संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागार में चलेगा।