फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saraswati Apartment lift gets stuck, allottees stranded for 40 minutes

Lucknow News: सरस्वती अपार्टमेंट की लिफ्ट अटकी, 40 मिनट फंसे रहे आवंटी

Mon, 08 Jun 2026 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Saraswati Apartment lift gets stuck, allottees stranded for 40 minutes
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट में रविवार को छठे फ्लोर (ए-602) पर रहने वाले आवंटी रणविजय सिंह लिफ्ट में करीब 40 मिनट तक फंसे रहे। इस आपात स्थिति में न तो लिफ्ट का अलार्म बजा और न ही मदद के लिए कोई गार्ड मौके पर मौजूद था। जब निवासियों ने इसकी शिकायत लिफ्ट की मेंटेनेंस देखने वाली कंपनी से की, तो कंपनी की ओर से जवाब दिया गया कि आज संडे है, कल आएंगे।
विज्ञापन

पीड़ित रणविजय सिंह अपने पालतू कुत्ते को टहलाकर लौट रहे थे। ग्राउंड फ्लोर से छठी मंजिल पर जाने के दौरान लिफ्ट दूसरे और तीसरे फ्लोर के बीच में ही रुक गई। रणविजय ने बताया कि उन्होंने इमरजेंसी अलार्म बटन दबाया, लेकिन वह खराब था। उन्होंने घबराकर लिफ्ट का दरवाजा पीटना शुरू किया।
विज्ञापन


काफी देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने लिफ्ट के भीतर से आ रही आवाज सुनी। उसने सुरक्षाकर्मियों और रणविजय के परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंचे दो सुरक्षाकर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का एक दरवाजा आंशिक रूप से खोला, जिसके बाद रणविजय सुरक्षित बाहर निकले। रणविजय ने आरोप लगाया कि रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यू) हर महीने प्रति फ्लैट हजारों रुपये मेंटेनेंस शुल्क वसूलता है, लेकिन लिफ्ट की सर्विसिंग नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed