फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saraf fought with the miscreants for 15 minutes

Lucknow News: सराफ ने 15 मिनट तक बदमाशों से किया संघर्ष

Tue, 03 Sep 2024 05:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 03 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Saraf fought with the miscreants for 15 minutes
लालगंज सीएचसी में गोली लगने से घायल सराफा व्यवसाई से घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
रायबरेली। सराफा व्यवसायी हरिओम सोनी को लूट के समय बदमाशों ने जिस तरह टॉर्चर किया... घटनास्थल उसकी गवाही दे रहा है। बदमाशों के साथ 15 मिनट तक सराफ ने संघर्ष किया। दोनों बदमाशों को उसने पसीना छुड़ा दिया। बदमाशों ने जब उसे अपने पर भारी पाया तो गोली मार दी। इसके बाद बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए। गंभीर हालत में सराफ को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले में सरेराह हुई वारदात से लोगों में आक्रोश है। सोमवार सुबह बाइक से सराफ दुकान जा रहा था। बाइक सवार दो बदमाशों ने अपनी बाइक उसके आगे लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद सराफा व्यवसायी को बाइक से गिरा दिया। वह कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पर भी वह बदमाशों से भिड़ गया।
विज्ञापन

इस बीच सराफ भागा पर 50 मीटर दूरी पर बदमाशों ने फिर उसे पकड़ लिया। बदमाश उससे बैग छीनने लगे। बैग न छोड़ने पर बदमाशों ने फिर सराफ की धुनाई कर दी। इसके बाद भी जब जेवरात से भरा बैग नहीं दिया तो उसके चेहरे पर सटाकर गोली मार दी। इसके बाद बदमाश बैग लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लतपथ युवक खुद सड़क पर पहुंचा और मोबाइल के जरिए घटना की सूचना परिजनों को दी। चूंकि बारिश के चलते घटनास्थल पर कीचड़ था। इसलिए बदमाशों के जूतों के निशान घटनास्थल पर बन गए। घटनास्थल का नजारा देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि पीड़ित सराफ ने बदमाशों से करीब 15 मिनट तक लोहा लिया। यह क्षेत्र सुनसान में पड़ता है। लोगों का आना जाना ज्यादा नहीं रहता है। इसका फायदा उठाते हुए लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया और बड़े आराम से फरार हो गए।

फतेहपुर या फिर उन्नाव की तरफ भागे बदमाश
सराफा व्यवसायी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों के पड़ोसी जनपद फतेहपुर या फिर उन्नाव की तरफ भागे जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीमें फतेहपुर व उन्नाव जिले की सीमा तक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ भी कर रही है। लखनऊ रेंज के आईजी प्रशांत कुमार द्वितीय ने बताया कि अब तक की जांच में बदमाश ज्यादा दूर के नहीं लग रहे हैं। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।


सुल्तानपुर की तर्ज पर बदमाशों ने बनाया टारगेट
रायबरेली। बेखौफ बदमाशों ने सुल्तानपुर जिले की तर्ज पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। सुल्तानपुर सराफ डकैती कांड में शामिल बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट के साथ अपना चेहरा ढक रखा था। लालगंज क्षेत्र में लूट में शामिल लुटेरों ने भी हेलमेट लगाने के साथ गमछे और मास्क से चेहरा ढक रखा था। सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए और सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हाथ मलती रह गई।

लखनऊ से सटे रायबरेली और सुल्तानपुर में आपराधिक गतिविधियां तेजी के साथ बढ़ रही हैं। कभी चोरी तो कभी लूट की घटनाओं ने आम आदमी का चैन छीन लिया है। खासकर सराफा व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सुल्तानपुर में सराफ डकैती कांड को हुए कुछ दिन ही बीते कि रायबरेली के लालगंज में बदमाशों ने उसी तरह वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस सूत्रों की माने तो सराफा व्यवसायी हरिओम सोनी के साथ हुई लूट की घटना में बाइक सवार दो बदमाश शामिल थे। बाइक चलाने वाला लुटेरा काली रंग की चेकदार शर्ट पहने था। मुंह पर मास्क और हेलमेट लगाए था। बाइक सवार दूसरा लुटेरा काली शर्ट पहने था। उसने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था। बाइक लाल रंग की थी।

पुलिस की माने तो जिला तो बदला, लेकिन बदमाशों का लूट करने का अंदाज सुल्तानपुर की तरह था। वहां की घटना में भी शामिल बदमाशों ने पहचान छिपाने का प्रयास किया था। ऐसे में पुलिस अफसर उसी गैंग के बदमाशों की ओर से रायबरेली में भी लूट की घटना को अंजाम देने का शक जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed