फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sara Singh death mystery

नया मोड़! मिटाए जा रहे हैं सारा की मौत से जुड़े साक्ष्य?

Wed, 29 Jul 2015 10:39 AM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
Sara Singh death mystery

सारा की मौत हत्या है या दुर्घटना इसस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। सारा की मां सीमा सिंह ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सारा की मां सीमा सिंह ने फीरोजाबाद के एसएसपी पियूष श्रीवास्तव पर अमनमणि त्रिपाठी को बचाने का आरोप लगाते हुए आईजी-डीआईजी से लिखित शिकायत की है।

उन्होंने फीरोजाबाद के एसएसपी को भी रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर यह आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि फीरोजाबाद के एसएसपी सारा के केस के बारे में मीडिया से बातचीत करने से नाराज हैं और फोन करने के लिए मना कर दिया है।
विज्ञापन


सीमा सिंह की तरफ से 18 जुलाई को ही सिरसागंज थाना में अमनमणि त्रिपाठी, उसके पिता व पूर्व मंत्री अमरमणि तथा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या, दहेज प्रताड़ना और षड्यंत्र रचने की धारा में रिपोर्ट लिखी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बेटे हर्ष ने 18 जुलाई को अमरमणि और अमनमणि पर हत्या का शक जताते हुए एक और प्रार्थनापत्र दिया था। पुलिस ने इस प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

साक्ष्य मिटाने का आरोप

Sara Singh death mystery

इस बारे में जानकारी लेने के लिए सीमा ने मंगलवार सुबह एसएसपी को फोन किया था। उनका कहना है कि एसएसपी ने राजधानी में ही रिपोर्ट लिखाने को कहा। इस पर सीमा सिंह ने घटना वाली जगह पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।

एसएसपी ने रिपोर्ट लिखने से मना करते हुए फोन काट दिया। उधर, फीरोजाबाद एसएसपी का कहना है कि एक ही मामले में दो एफआईआर दर्ज करने का कोई औचित्य नहीं है। सीमा सिंह की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हर्ष ने अपनी तहरीर में अमनमणि पर कार दुर्घटना दिखाकर बहन सारा की हत्या कराने का आरोप लगाया है। इस साजिश में उसने अमरमणि, कुछ निकटतम संबंधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ मित्रों की भागीदारी की बात कही है।

हत्या के बाद अमनमणि ने अपने साथ अज्ञात रूप से इधर-उधर उपस्थित अपने सहयोगियों की सक्रिय व नियोजित सहभागिता से हत्या संबंधी साक्ष्य भी नष्ट कर दिए।

उसने लिखा है कि हादसे के वक्त अमनमणि व सारा के पास 9415147666 और 9918206600 सहित कई अन्य मोबाइल नंबर थे। उसने अमनमणि, अमरमणि, उनकी पत्नी मधुमणि सहित उनके सहयोगियों को गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed