{"_id":"5f831c5f8ebc3e5be4509d75","slug":"sanskrit-minister-will-inaugurate-in-ayodhya-on-17th-cm-yogi-will-also-come-to-see-ramlila","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 17 को संस्कृत मंत्री करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी भी आएंगे रामलीला देखने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 17 को संस्कृत मंत्री करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी भी आएंगे रामलीला देखने
Sun, 11 Oct 2020 08:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Oct 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या (फाइल फोटो।)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी फिल्मी सितारों की रामलीला का गवाह बनने जा रही है। अयोध्या के सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी सितारों की रामलीला 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होगी। रामलीला का शुभारम्भ संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे।
रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें रामलीला मंचन में आने के लिए आमंत्रित किया है । मुख्यमंत्री ने रामलीला मंचन के दौरान किसी एक दिन आने का आमंत्रण स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। टेंट, लाइट और साउंड का काम शुरु हो गया है, बॉम्बे से टेक्नीशियन की टीम आ गई है।
फाइट मास्टर रिहर्सल कर रहे हैं और दिल्ली - बॉम्बे के आर्टिस्ट रिहर्सल कर रहे है। आर्टिस्ट्स की ड्रेसेस तैयार हो चुकी है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी ने यह भी बताया कि बॉम्बे से कई बड़े फिल्म स्टार, फिल्म प्रोड्यूसर अयोध्या की रामलीला देखने के लिए पहुंचेंगे। इस रामलीला में मुख्य भूमिका में सांसद और फिल्म स्टार मनोज तिवारी अंगद की और सांसद (गोरखपुर) फिल्म स्टार रवि किशन भरत की भूमिका में नजर आएंगे। रामलीला को सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही 17 से 25 अक्टूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाया जाएगा।