फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sankalp Yatra will go to 40 districts for Swadeshi awareness.

Lucknow News: स्वदेशी जागरूकता के लिए 40 जनपदों में जाएगी संकल्प यात्रा

Tue, 13 Jan 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Sankalp Yatra will go to 40 districts for Swadeshi awareness.
स्वदेशी जागरण मंच और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को चारबाग स्थित पंडित दीनद
लखनऊ। स्वदेशी जागरण मंच और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से स्वदेशी संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय युवा दिवस पर शुरू हुई इस यात्रा का शुभारंभ स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री काश्मीरी लाल और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने किया। दोनों नेताओं ने बताया कि स्वदेशी संकल्प यात्रा बाराबंकी होते हुए रात में अयोध्या में प्रवास करेगी। 20 दिन तक चलने वाली यात्रा का नेतृत्व स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव कर रहे हैं। प्रदेश के 40 जनपदों में यात्रा भ्रमण करेगी। समापन एक फरवरी को हरदोई में किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश महिला अध्यक्ष अनीता जायसवाल, स्वदेशी जागरण मंच के अवध प्रांत के संगठन मंत्री अमित सिंह, लघु उद्योग भारती की उपाध्यक्ष रीता मित्तल, संजय निधि अग्रवाल, अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, मुकेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, किशोर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed