{"_id":"645c935911dd0d1c7404cf36","slug":"sanjay-sherpuria-declared-bank-defaulter-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Sherpuria: बैंक डिफाल्टर घोषित हुआ महाठग शेरपुरिया, 39 करोड़ रुपये लोन लेकरएक रुपया वापस नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjay Sherpuria: बैंक डिफाल्टर घोषित हुआ महाठग शेरपुरिया, 39 करोड़ रुपये लोन लेकरएक रुपया वापस नहीं किया
Thu, 11 May 2023 12:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 May 2023 12:33 PM IST
सार
संजय शेरपुरिया ने 2005 में कंसोर्टियम बैंक आईडीबीआई से 39.72 करोड़ का कर्ज लिया था। कर्ज की रकम लेने के बाद उसने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाठग संजय शेरपुरिया को आईडीबीआई बैंक ने डिफाल्टर घोषित कर दिया है। शेरपुरिया ने कांडला एनर्जी एंड केमिकल लि. कंपनी को संचालित करने के लिए 39.72 करोड़ का बैंक से कर्ज लिया था। रकम लेने के बाद उसने एक रुपये भी वापस नहीं किया।
विज्ञापन
एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक शेरपुरिया ने यह कर्ज 2005 में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) से लिया था। शेरपुरिया की गिरफ्तारी के पांच दिन बाद 30 अप्रैल को डिफाल्टरों की सूची जारी की। जिसमें 73वें स्थान पर संजय बालेश्वर राय का नाम विलफुल डिफाल्टर की लिस्ट में दर्ज है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हवाई हमले से महफूज रहेगा रामलला का मंदिर, अतिविशिष्ट सिक्योरिटी प्लान तैयार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव का दूसरा चरण: सात नगर निगमों में कहीं सीधा तो कहीं त्रिकोणीय मुकाबला, पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट
इस मामले में आईडीबीआई ही कंसोर्टियम बैंक है। एसटीएफ के मुताबिक कर्ज की रकम हासिल करने के बाद शेरपुरिया ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया। जिस कंपनी के नाम पर यह लोन लिया गया था, उसमें शेरपुरिया और उसकी पत्नी कंचन राय भी बतौर निदेशक शामिल हैं। उसे दिवालिया घोषित करने के बाद बैंक ने कागजी कार्रवाई के बाद उसे डिफाल्टर की सूची में डाला है।