{"_id":"6219c95a24265317476807ab","slug":"sanjay-nishad-has-given-a-controversial-remark-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: जरूरत पड़ी तो थाना फुंकवाकर न्याय दिलाऊंगा, संजय निषाद का विवादित बयान हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: जरूरत पड़ी तो थाना फुंकवाकर न्याय दिलाऊंगा, संजय निषाद का विवादित बयान हुआ वायरल
Sat, 26 Feb 2022 12:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:01 PM IST
सार
भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बोल बिगड़ गए। उनके बयान पर तालियां तो खूब बजीं पर सोशल मीडिया पर वायरल होने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
डॉ. संजय निषाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हम मोदी से बात करते हैं। अमित शाह से बात करते हैं। योगी से बात करते हैं और अगर जरूरत पड़ी तो थाना फुंकवा कर आपको न्याय दिलाएंगे।
विज्ञापन
ये बातें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। राजनीतिक अखाड़े में जनता को लुभाने के लिए नेता तरह-तरह के बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
बलहा विधानसभा में भाजपा की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आप को न्याय दिलाने के लिए जरूरत पड़ी तो थाना फुंकवाकर न्याय दिलाएंगे।
विज्ञापन
ये बातें सुनते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल तो गूंज गया, लेकिन बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चारों ओर चर्चाएं शुरू हो गईं।