स्टेशनों व बस अड्डों पर लगेंगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के सभी जिलों में स्थित बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं व युवतियों को संयुक्त राष्ट्र आपातकालीन बाल कोष (यूनिसेफ ) की ओर से सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
इसके लिए यूनिसेफ ने रविवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) और रेलवे के साथ एक अहम समझौता किया। इसका मुख्य मकसद मासिक धर्म को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों व कुंठाओं को दूर करना और युवतियों व महिलाओं को आसानी से सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराना है।
उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन आयुक्त व परिवहन निगम के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि स्वच्छता को लेकर यह एक अनोखी पहल है। इसके तहत युवतियों व महिलाओं में सूबे के सभी 75 जिलों के बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
वेंडिंग मशीनों को आधार कार्ड से किया जाएगा लिंक
उन्होंने बताया कि अगले 18 महीने के भीतर 250 वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर लगी वेंडिंग मशीनों को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा।
आधार कार्ड का अंतिम 6 डिजिट इसका पिन नंबर होगा। वेंडिंग मशीन में पिन नंबर डालने के बाद सेनेटरी नैपकिन मिल जाएगा। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी।
वेंडिंग मशीनों की देखरेख के लिए तैनात होंगे प्रशिक्षित कर्मचारी बस अड्डों पर परिवहन विभाग वेंडिंग मशीनें लगाने के लिए जगह, बिजली व वाई-फाई कनेक्शन की सुविधा मुहैया कराएगा। इतना ही नहीं, मशीनों की देखरेख व सही संचालन के लिए दो कर्मचारी भी रखे जाएंगे, जिन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।