फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sangeet bhawan acdemy celebrated foundation day

रंगीला म्हारो ढोलना पर मची धूम

Tue, 03 Dec 2013 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2013 10:12 AM IST
विज्ञापन
sangeet bhawan acdemy celebrated foundation day

शास्त्रीय संगीत-कथक नृत्य शिक्षण देने वाली संस्था संगीत भवन अकादमी के

विज्ञापन
रजत जयंती वर्ष पर सोमवार को पं. निखिल बनर्जी संगीत सम्मेलन का आयोजन हुआ।

गोमती नगर के सीएमएस सभागार में होने वाले आयोजन में छात्रों के साथ संगीत की शख्सियतों ने भी प्रस्तुतियों से समां बांधा।

दिल्ली से आए उस्ताद मुजाहिद हुसैन खां ने गायन पर और दिल्ली के ही उस्ताद हशमत अली खां ने तबले पर प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी।

जागो युवा मतदाता जागो कार्यक्रम केबाद यहां संस्थान के 60 से अधिक छात्रों ने वादन-नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

गुरू वंदना, परंपरागत कथक के बाद सत्या केदल ने ठुमरी डगर चलत देखो श्याम.. पर अभिभावकों की तालियां लूटीं। काव्या-नाव्या, माधुरी-छाया केदलों ने रंगीलो म्हारो ढोलना और ऐ री ऐ री.. पर लोकनृत्य प्रस्तुतियां दी।

तराना सितार पर भी प्रस्तुतियां सराही गई। मौके पर आयोजक सितार वादक पं. कमल डेविड, निवेदिता भट्टाचार्या समेत संस्थान के तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed