संविदा प्रवक्ताओं को मिलेगा 21,600 मानदेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर में संविदा पर काम कर रहे प्रवक्ताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उनका वेतन पहले से दोगुना हो जाएगा। पहले संविदा पर काम कर रहे प्रवक्ताओं को प्रबंधतंत्र के मन मुताबिक अलग-अलग वेतन दिया जाता था।
राजकीय महाविद्यालयों में संविदा पर रखे गए प्रवक्ताओं को हर महीने 21,600 रुपये मानदेय मिलेगा। राजकीय महाविद्यालयों में संविदा पर काम करने वाली शिक्षिकाओं को राज्य महिला कर्मचारियों की तरह मातृत्व अवकाश भी दिया जाएगा।
उच्च शिक्षा सचिव अनिल गर्ग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा सचिव ने प्रदेश में बनने वाले 26 राजकीय मॉडल महाविद्यालयों के लिए 156 करोड़ रुपये जारी करने की जानकारी भी दी।
खाली पदों पर होगी भर्ती
अतिरिक्त सूचना अधिकारी चंद्र विजय वर्मा ने बताया कि शैक्षिक वातावरण में सुधार के लिए खाली पदों पर भर्ती करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इसके तहत प्रदेश के महाविद्यालयों में खाली 4260 पदों में से 1652 पर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा भर्ती की जा रही है। नए राजकीय महाविद्यालयों के निर्माण का काम प्रगति पर है।
इस समय 26 राजकीय मॉडल स्कूल के साथ ही 11 राजकीय महाविद्यालय निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।