{"_id":"69f3bdc91d6b56a2ea0eebbc","slug":"sampoorna-samadhan-diwas-is-now-on-may-8-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1717362-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संपूर्ण समाधान दिवस अब आठ मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संपूर्ण समाधान दिवस अब आठ मई को
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम और जलकल विभाग से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई और निस्तारण के लिए हर महीने के पहले शुक्रवार होने वाला नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस इस बार मई माह के दूसरे शुक्रवार को होगा। यह बदलाव पहले शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश होने के चलते किया गया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि समाधान दिवस पूर्व की तरह सुबह 10 बजे से शुरू होगा और दोपहर एक बजे तक चलेगा। यहां गृहकर, जलकर, सड़क, सफाई, मार्ग प्रकाश, अतिक्रमण आदि की भी सुनवाई होगी। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहेंगे।