फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party workers will sing for mahatma Gandhi on 2 oct, akhilesh to attend ceremony

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दो अक्तूबर को गाएंगे बापू के भजन, अखिलेश होंगे शामिल

Wed, 11 Sep 2019 09:25 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 11 Sep 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers will sing for mahatma Gandhi on 2 oct, akhilesh to attend ceremony
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी दो अक्तूबर को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर बापू के भजनों का गायन करेगी। सपा अखिलेश यादव की मौजूदगी में महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प दोहराया जाएगा।
विज्ञापन


सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव की उपस्थिति में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर बापू के प्रिय भजनों व राष्ट्रगीतों के गायन का कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता सत्य-अहिंसा और सभी के प्रति सौहार्द के सिद्धांत के अनुगामी थे। 
विज्ञापन


दो अक्तूबर को बापू के प्रिय भजनों के साथ राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन‘ देश-प्रेम के गीत ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा‘ का भी गायन होगा। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव और श्रमशक्ति का सम्मान था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में सपा महात्मा गांधी की कल्पना का भारत बनाने का संकल्प दोहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed