यूपी पंचायत चुनाव: अयोध्या में सपा को भाजपा के मुकाबले बंपर सफलता, 17 जिला पंचायत सीटें जीतीं
अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने बंपर सफलता हासिल करते हुए जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों में से 17 सीटें अपने नाम की जबकि भाजपा को सिर्फ 8 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।
विस्तार
भाजपा सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर रही अयोध्या में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। जिले में समाजवादी पार्टी ने बंपर सफलता हासिल करते हुए जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों में से 17 सीटें अपने नाम की जबकि भाजपा को सिर्फ 8 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा, 4 सीटों पर बसपा और 11 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है।
यहां देखें पूरे परिणाम:
ब्लाक पूरा
प्रथम- रमापति वर्मा उर्फ गोली वर्मा (बसपा)
द्वितीय- रोली सिंह (भाजपा)
तृतीय- देवता प्रसाद पटेल (भाजपा)
बीकापुर ब्लाक
प्रथम-सुनील सिंह (भाजपा)
द्वितीय-अतुल यादव (सपा)
तृतीय-शहीन बानो (बसपा)
चतुर्थ- सुशीला यादव (निर्दल)
मया ब्लाक
प्रथम से-प्रेमा देवी (सपा)
द्वितीय-नागेंद्र यादव (सपा)
तृतीय-मनोज वर्मा (सपा)
चतुर्थ-राजमणि यादव (सपा)
इन जगहों पर ये प्रत्याशी जीते
मिल्कीपुर ब्लाक
प्रथम- अशोक मिश्रा (भाजपा)
द्वितीय-बबलू पासी (भाजपा)
तृतीय-कौशल्या यादव (निर्दल)
चतुर्थ-अंकित पांडेय (निर्दल)
सोहावल ब्लाक
प्रथम-विनीता रावत (सपा)
द्वितीय-चंद्रभान सिंह (निर्दल)
-तृतीय- रेनु रावत (सपा)
-चतुर्थ-सोनाली रावत (सपा)
तारुन ब्लाक
प्रथम-सियाराम निषाद (सपा)
द्वितीय-हरिश्चंद निषाद (बसपा)
तृतीय-उदित सर्राफा (भाजपा)
चतुर्थ-अनीता यादव (सपा)
हैरिग्टंनगंज ब्लाक
प्रथम-आशा देवी (निर्दल)
द्वितीय-राम सुंदर पासी (सपा)
तृतीय-इंदुसेन यादव (सपा)
इन्हें यहां मिली जीत
मसौधा ब्लाक
प्रथम-सीमा यादव (सपा)
द्वितीय-राजा मान सिंह (सपा)
तृतीय-इंद्रभान सिंह (भाजपा)
अमानीगंज ब्लाक
प्रथम-प्रतिमा यादव (बसपा)
द्वितीय-अर्चना रावत (सपा)
तृतीय-गुड़िया (निर्दल)
रुदौली ब्लाक
प्रथम-बलराम यादव (निर्दल)
द्वितीय-असजर अली (निर्दल)
तृतीय-रामभजन दास उर्फ खाकी दास (निर्दल)
चतुर्थ-कंचन कुमारी (निर्दल)
पंचम-राम नेवल लोधी (भाजपा)
मवई ब्लाक
प्रथम-रमला रावत (निर्दल)
द्वितीय-नीलम (सपा)
तृतीय-रिजवान (सपा)