{"_id":"6110db428ebc3ef44f3a27f8","slug":"samajwadi-party-starts-august-kranti-samaroh-from-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर से होगी सपा के अगस्त क्रांति समारोह की शुरुआत, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से लामबंदी होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर से होगी सपा के अगस्त क्रांति समारोह की शुरुआत, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से लामबंदी होगी तेज
Mon, 09 Aug 2021 01:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:54 PM IST
सार
सपा पहले चरण में पूर्वांचल के 10 जिलों में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कर चुकी है। दूसरे चरण में कार्यक्रम शुरू करने का दिन अगस्त क्रांति का चुना गया है और जगह कानपुर। कार्यक्रम में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी सोमवार को कानपुर में अगस्त क्रांति समारोह मनाएगी। इसी दिन से जिलेवार पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की भी शुरुआत होगी। इन सम्मेलनों के जरिए पिछड़े वर्ग को लामबंद करने की रणनीति अपनाई गई है।
विज्ञापन
सपा पहले चरण में पूर्वांचल के 10 जिलों में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कर चुकी है। दूसरे चरण में कार्यक्रम शुरू करने के लिए अगस्त क्रांति का दिन चुना गया है और जगह कानपुर। कार्यक्रम में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कश्यप ने बताया कि अगस्त क्रांति दिवस से सम्मेलन की शुरुआत करके पिछड़ों को नई क्रांति के लिए एकजुट किया जाएगा। 10 अगस्त को पूर्व सांसद फूलन देवी के गांव में उनकी जयंती मनेगी। इसी दिन जालौन में सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
इसी तरह 11 को झांसी, 12 को महोबा, 13 को हमीरपुर, 14 को कानपुर ग्रामीण, 15 अगस्त को फतेहपुर के जहानाबाद में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन के दौरान संबंधित जिलों के क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।