{"_id":"5db156978ebc3e93c1261f39","slug":"samajwadi-party-s-gaurav-rawat-wins-on-barabanki-s-jaidpur-seat-in-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी उपचुनाव : जैदपुर सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा, गौरव रावत जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी उपचुनाव : जैदपुर सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा, गौरव रावत जीते
Thu, 24 Oct 2019 11:03 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
गौरव रावत
- फोटो : amar ujala
सपा ने भाजपा से जैदपुर सीट ढाई साल में ही छीन ली। उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी गौरव रावत ने भाजपा के अंबरीश रावत को 4509 वोटों से पराजित कर दिया। कांग्रेस तीसरे और बसपा चौथे स्थान पर रही। बसपा प्रत्याशी अखिलेश आंबेडकर अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।
विज्ञापन
सभी सात प्रत्याशियों को नकारते हुए 1524 वोटरों ने नोटा का इस्तेमाल किया। सपा प्रत्याशी ने पहले ही राउंड से बढ़त बनानी शुरू कर दी जो अंत तक बरकार रही। मतगणना स्थल पर प्रेक्षक के साथ जिलाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अंतिम परिणाम आते ही सपाई खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई और जश्न मनाया।
विज्ञापन
शहर के नवीन मंडी परिसर में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के प्रथम चक्र में ही सपा उम्मीदवार गौरव रावत ने बढ़त बना ली। भाजपा के उम्मीदवार अंबरीश रावत दो हजार वोटों से तीसरे स्थान पर रहे। तीन राउंड बाद भाजपा के अंबरीश रावत दूसरे स्थान पर तो पहुंचे लेकिन अंतिम चक्र तक सपा प्रत्याशी से आगे नहीं निकल सके। दो-तीन बार तो दोनों के बीच अंतर 10 से अधिक हो गया।
विज्ञापन
23 राउंड की मतगणना समाप्त होने के बाद सपा उम्मीदवार गौरव रावत ने 77 हजार 401 वोट हासिल कर भाजपा उम्मीदवार अंबरीश रावत को 4509 वोटों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को 72 हजार 892 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार तनुज पुनिया ने 43 हजार 356 वोट हासिल कर किए। बसपा उम्मीदवार अखिलेश आंबेडकर अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। उन्हें महज 17 हजार 910 वोट मिले।