फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party mlc suneel singh given reply to cm yogi 

समाजवादी पार्टी ने दी सीएम योगी को इतिहास पढ़ने की नसीहत

Mon, 12 Feb 2018 04:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Feb 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party mlc suneel singh given reply to cm yogi 
मोहसिन रजा - फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा और परिषद बजट सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा जारी रहा। कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन के बाहर भी सरकार और विपक्ष में वार-पलटवार चलता रहा।
विज्ञापन


योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए सदन में हंगामा कर रहे हैं। जो सवाल उन्होंने किए हैं, उनके जवाब खुद उन्हें मालूम हैं। सरकार जब उनके सवालों के जवाब लेकर सदन में आती है तो वह उसे सुनना नहीं चाहते।

वह जानते हैं कि सरकार के पास करारा जवाब है, उनके सवालों का, इसलिए वह वही काम कर रहे हैं, जो समाजवादी पार्टी का कल्चर है। विकासशील और भयमुक्त समाज देने वाली सरकार उनसे बर्दाश्त नहीं हो रही है।
विज्ञापन


विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी जी की सरकार में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया गया है। यही वजह है कि समाजवादी विचलित हैं। उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा समाजवादियों को आंतकी कहे जाने पर मोहसिन रजा ने कहा कि जो पार्टी अपने कार्यकाल में आतंकवादियों के मुकदमें वापस करने की बात करती हो, वह हमे नैतिकता का पाठ न पढ़ाये।

सीएम को पढ़ना चाहिए इतिहास

samajwadi party mlc suneel singh given reply to cm yogi 
सदन के बाद हंगामा करते सपा नेता।
वहीं सदन के बाद समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह साजन ने समाजवादियों को आतंकी कहने पर उन्हें इतिहास पढ़ने की सलाह दी। इतना ही नहीं आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस संगठन के जरिए वह मुख्यमंत्री बने हैं, उसने आजादी की लड़ाई में किसका झंडा उठा रखा था, उन्हें इतिहास में पढ़ना चाहिए। महात्मा गांधी की हत्या को लेकर भी उन्होंने सीएम योगी और आरएसएस पर करारा हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed