फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party MLA who did cross voting arrived Ayodhya.

Ayodhya: अयोध्या पहुंचे क्रॉस वोट करने वाले सपा विधायक, बोले- हमें अयोध्या आने से रोका गया था

Thu, 29 Feb 2024 03:11 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Feb 2024 03:11 PM IST
सार

राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। विधायक अभय सिंह ने कहा कि सपा में रहते हुए उन्हें रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या आने से रोका गया था।

विज्ञापन
Samajwadi Party MLA who did cross voting arrived Ayodhya.
सपा विधायक मनोज पांडेय व अभय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायक रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य आज हमें सपरिवार मिल रहा है। भगवान राम के दर्शन से हमें अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने जनपद और प्रदेश के तमाम लोग जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हैं, उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने की ताकत मिलेगी...।

विज्ञापन


उन्होंने सपा नेताओं के रामचरितमानस पर सवाल उठाने और बयानबाजी करने पर कहा कि जिन लोगों को सनातन और धार्मिक ग्रंथों का अपमान किया है उनका समूल नाश हो गया है। मैंने सपा में रहते हुए पार्टी के मंचों पर भी इसे उठाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पल्लवी पटेल के बयान पर उन्होंने कहा, "उनका भी काम नहीं बन पाया है, उनको आत्ममंथन करने की जरूरत है कि कहां खड़ा होना चाहिए और कहां क्या बोलना चाहिए।



एक अन्य क्रॉस वोट करने वाले सपा विधायक अभय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अयोध्या में रामलला का दर्शन करने से रोका गया था। हमें बहुत बुरा लगा। अभय सिंह ने कहा कि हम सभी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे पर हमें इसके लिए निमंत्रण नहीं मिला। इस पर हमने विधानसभा अध्यक्ष से प्रार्थना की थी कि हमें अयोध्या ले चलें। सपा को छोड़कर सभी दलों के विधायक अयोध्या दर्शन करने पहुंचे थे। हमें रोका गया था। ये कष्ट देने वाला था। 

वहीं, सपा अध्यख अखिलेश यादव ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि ये झूठ है किसी को भी अयोध्या जाने से नहीं रोका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed