{"_id":"5c5995e0bdec22089f03b57d","slug":"samajwadi-party-mla-subhash-pasi-suffered-a-brain-haemorrhage-in-assembly-during-budget-session","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र: हंगामे के दौरान बेहोश हुए सपा विधायक सुभाष पासी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र: हंगामे के दौरान बेहोश हुए सपा विधायक सुभाष पासी, अस्पताल में भर्ती
Tue, 05 Feb 2019 07:25 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Feb 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में हंगामे के दौरान सपा विधायक सुभाष पासी बेहोश हो गए। सपा सदस्य उन्हें तत्काल उठाकर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था।
उन्हें रेसपिरेटरी इंटरमीडिएट केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। उपचार के बाद होश में आ गए हैं। उनका सिटी स्कैन और एमआरआई कराया गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद ने ट्ऱॉमा सेंटर पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया।
मुख्यमंत्री को दूसरे दलों को गुंडा नहीं बोलना चाहिए: रामगोविन्द
नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति जैसा होता है, उसी तरह की भाषा का प्रयोग करता है। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को दूसरी पार्टी के लोगों को गुंडा नहीं बोलना चाहिए।
विज्ञापन
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सेंट्रल हाल में मीडियाकर्मियों से बातचीत में रामगोविन्द ने कहा कि सपा, गांधी, डॉ. लोहिया और जयप्रकाश नारायण के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। समाजवादी कभी शिष्टाचार नहीं भूलते हैं लेकिन, भाजपा में संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति ही मर्यादा को तोड़ रहा है।

संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को हल्की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। नहीं तो जैसा बोलेंगे, वैसा ही जवाब भी मिलेगा। उन्होंने कहा, विद्वान व्यक्ति, विद्वान की भाषा को समझता है, चोरी करने वाला चोर की भाषा को समझता है।
उसी तरह से जो गुंडई करने वाला गुंडों की भाषा समझता है। उन्होंने कहा, सपा व उसके गठबंधन के सहयोगी दल कभी गलत भाषा का प्रयोग नहीं करते हैं।
भाजपा नेताओं ने हमारे गठबंधन को सांप छछूंदर से लेकर क्या-क्या नहीं बोला। इसके बावजूद हम लोग कभी नहीं कहते कि भाजपा ने जो गठबंधन किया है वह चोरों का गठबंधन है, बेईमानों का गठबंधन है, भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है।

भाजपा ने डाली हंगामे की परंपरा
नेता विरोधी दल ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में हंगामे की परंपरा भाजपा ने ही डाली है। जब भाजपा विपक्ष में थी तो राज्यपाल के अभिभाषण के विरोध में क्या-क्या करती थी यह किसी से छिपा नहीं है।
राज्यपाल ने तोड़ी परंपराएं
रामगोविन्द ने राज्यपाल पर भी परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाया। कहा कि पहले राज्यपाल अभिभाषण की दो लाइने ऊपर की और दो अंतिम लाइनें पढ़कर समाप्त कर देते थे।
वह सभी को धन्यवाद देते थे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष पूरा अभिभाषण सदन में पढ़कर रखते थे। वह ऐसे राज्यपाल हैं, जो अभिभाषण घंटों पढ़ते हैं।