{"_id":"612e6441cc1774700373f8a7","slug":"samajwadi-party-leader-kp-yadav-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सपा नेता केपी यादव की डेंगू से मौत, निजी अस्पताल में भर्ती थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सपा नेता केपी यादव की डेंगू से मौत, निजी अस्पताल में भर्ती थे
Tue, 31 Aug 2021 10:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:47 PM IST
सार
जौनपुर निवासी सपा नेता केपी यादव की मंगलवार को मौत हो गई। वह डेंगू से पीड़ित थे और लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
राजधानी लखनऊ को कोरोना की दूसरी लहर से थोड़ी राहत मिली तो टायफायड, वायरल के बाद अब डेंगू का हमला तेज हो गया है। मंगलवार को जौनपुर निवासी सपा नेता की डेंगू से लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
वहीं, बीते 10 दिनों से सरकारी अस्पतालों में टायफायड के पांच सौ से ज्यादा मरीज रोजाना आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी इतने ही मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।
जांच में डेंगू की पुष्टि के बाद परिजन सपा नेता केपी यादव को गंभीर अवस्था में सोमवार को मेदांता लेकर आए। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि डेंगू और बुखार से केपी यादव शॉक में चले गए थे, जिससे मंगलवार को उनकी मौत हो गई। डेंगू से हुई मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है।