{"_id":"6188d7c211d4d32b6b204f00","slug":"samajwadi-party-is-against-the-leaders-of-dalit-and-obc-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट
Mon, 08 Nov 2021 01:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:24 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि चुनाव के लिए दलितों व पिछड़े समाज के लोगों के सपा में शामिल होने से सपा को वोटों का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि सपा शुरू से ही दलितों व पिछड़ों में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों की तिरस्कारी रही है जिसका खास उदाहरण फैजाबाद जिले में से बनाया गया नया अंबेडकरनगर जिला है। भदोही को नया जिला संत रविदास नगर बनाने का भी इन्होंने विरोध किया तथा इसका नाम तक भी सपा सरकार ने बदल दिया।
विज्ञापन
इसी प्रकार यूपी के अनेकों संस्थानों व योजनाओं आदि के नाम जातिवादी द्वेष के कारण बदल दिए गये। ऐसे में सपा द्वारा उनकी व उनके मानने वालों के प्रति आदर-सम्मान व सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? चाहे अब यह पार्टी इनके वोट की खातिर कितनी भी नाटकबाजी क्यों ना कर ले?
विज्ञापन
मायावती ने अकबरपुर में रविवार को आयोजित रैली पर बयान दिया था कि बीएसपी व अन्य पार्टियों के निष्कासित लोगों को सपा में शामिल किए जाने से इस पार्टी का कुनबा या जनाधार बढ़ने वाला नहीं बल्कि इससे सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। बाहरी लोगों को शामिल करने से सपा का जनाधार और भी कमजोर होता चला जाएगा। दरअसल, बसपा में रहे रामअचल राजभर व लालजी वर्मा सपा में शामिल हो गए। इससे सपा का जनाधार बढ़ने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन