फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party emerging as largest political family

मुलायम की एक और बहू रखेंगी राजनीति में कदम

Wed, 20 Jan 2016 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 20 Jan 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party emerging as largest political family

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदारों का कुनबा सियासत में लगातार बढ़ रहा है। इस कुनबे में ब्लाक प्रमुखी के जरिए दो और नाम शामिल हो जाएंगे। इसमें एक मुलायम सिंह यादव के बहनोई हैं तो दूसरी उनकी बहू। इन दोनों को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनवाने की कोशिश चल रही है।

विज्ञापन


अंशुल यादव को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने के बाद अब ब्लाक प्रमुख पद पर निगाहें लगी हैं। इटावा जिले में आठ ब्लाक हैं। इनमें बसरेहर ब्लाक से प्रमुख पद के लिए समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के बहनोई डा. अजंट सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


इंटर कालेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त होने के बाद डा. अजंट सिंह पहली बार सियासत में कदम रख रहे हैं। उन्हें निर्विरोध बीडीसी बनाने के बाद अब निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज प्रताप की मां हैं दूसरी सदस्य

samajwadi party emerging as largest political family

मुलायम परिवार की दूसरी सदस्य हैं उनके भाई स्व. रतन सिंह की पुत्रवधू मृदुला यादव। मृदुला मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की मां हैं। इन्हें सैफई से ब्लाक प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

सांसद बनने से पहले तेज प्रताप सैफई ब्लाक प्रमुख थे। निर्विरोध बीडीसी बनने के बाद मृदुला को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनाने की कवायद चल रही है।

इसी तरह एटा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद में भी मुलायम सिंह यादव के कुछ नजदीकी और कुछ दूर के रिश्तेदार निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने के लिए कसरत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed