फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party demand to investigate pushpendra yadav fake encounter case to siting judge

पुष्पेंद्र यादव फर्जी एनकाउंटर की जांच सिटिंग जज से कराए जाने की सपा ने की मांग

Tue, 08 Oct 2019 10:15 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 08 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party demand to investigate pushpendra yadav fake encounter case to siting judge
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी ने झांसी में हुए पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर की जांच हाईकोर्ट के किसी सिटिंग जज से कराए जाने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसकी मांग करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार सत्ता के दंभ में जनता की आवाज को बूटों तले रौंदने पर उतर आई है। झांसी में पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर के बाद पुलिस द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने इस पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पुलिस का बेहद निंदनीय रवैया यह रहा है कि पुष्पेन्द्र को न्याय देने के बजाय उलटा उनके शोकाकुल परिजनों पर झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि  गत 5 अक्तूबर को एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात करने बुधवार को अखिलेश यादव झांसी के ग्राम करगुआ खुर्द पहुंच रहे हैं। वह रात में झांसी सर्किट हाउस में रुकेंगे और अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को झांसी से वापस लखनऊ आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed