{"_id":"61fa1f33ba526267fd366dd1","slug":"samajwadi-party-declares-three-more-candidates-for-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"SP Candidate List UP: सपा ने 16 उम्मीदवार उतारे, स्वामी प्रसाद और अभिषेक मिश्रा की सीट बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SP Candidate List UP: सपा ने 16 उम्मीदवार उतारे, स्वामी प्रसाद और अभिषेक मिश्रा की सीट बदली
Wed, 02 Feb 2022 10:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:25 PM IST
सार
सिराथू से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने सपा ने अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी डा. पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है। इसी तरह लखनऊ के मलिहाबाद सीट पर अब सोनू कन्नौजिया पर दांव लगाया गया है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना के बजाय फाजिलनगर और अभिषेक मिश्रा को सरोजनी नगर से मैदान में उतारा गया है। सिराथू से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने सपा ने अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी डा. पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है। इसी तरह लखनऊ के मलिहाबाद सीट पर अब सोनू कन्नौजिया पर दांव लगाया गया है। यहां पहले पूर्व सांसद सुशीला सरोज को मैदान में उतारा गया था।
विज्ञापन
सपा की ओर से जारी सूची में तीन दलित, तीन मुस्लिम, दो यादव, चार पटेल, दो ब्राह्मण, दो मौर्य बिरादरी के उम्मीदवार उतारे गए हैं। बसपा से सपा में आए पूर्व मंत्री स्वामंी प्रसाद मौर्य की परंपरागत सीट खाली रखी गई है। मौर्य को अब कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट पर मैदान में उतारा गया है। चित्रकूट से अनिल प्रधान पटेल पर दांव लगाया गया है तो मानिकपुर से ददुआ के बेटे और पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। सिी तरह रायबरेली से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव, प्रतापपुर से पूर्व विधायक विजमा यादव, इलाहाबाद पश्चिम से अमरनाथ मौर्य और इलाहाबाद दक्षिण से भाजपा के टिकट पर एमएलसी का चुनाव लड़ चुके रईश चंद्र शुक्ला को मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
बाराबंकी जैदपुर के विधायक गौरव रावत को दोबारा मौका दिया गया है। इसी जिले की हैदरगढ़ से पूर्व विधायक राम मगन रावत पर दांव लगाया गया है। श्रावस्ती जिले में भिनगा के बसपा विधायक रहे मो असलम राईनी को श्रावस्ती से मैदान में उतारा गया है। भिनगा में सपा की पूर्व विधायक इंग्राणी वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। सपा ने मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित पूर्व सांसद सुशीला सरोज का टिकट बदल दिया है। उनकी जगह व्यापारी नेता सोनू कन्नौजिया को मैदान में उतारा गया है। सुशीला सरोज को मोहनलालगंज से मैदान में उतारने की तैयारी है, जबकि मोहनलालगंज के विधायक अंब्रीश पुष्कर पर्चा दाखिल कर चुके हैं। इसे लेक सपा में बवाल मचा है।
विज्ञापन
सपा के उम्मीदवार
सरोजनी नगर अभिषेक मिश्रा
मलिहाबाद सोनू कन्नौजिया
सिराथू पल्लवी पटेल
फाजिलनगर स्वामी प्रसाद मौर्य
रायबरेली आरपी यादव
चित्रकूट अनिल प्रधान पटेल
मानिकपुर वीर सिंह पटेल
प्रतापपुर विजमा यादव
इलाहाबाद पश्चिम अमरनाथ मौर्य
इलाहाबाद दक्षिण रईश चंद्र शुक्ला
जैदपुर (अजा) गौरव रावत
हैदरगढ़ (अजा) राममगन रावत
मटेरा मो रमजान
कैसरगंज मसूद आलम खां
भिनगा इंद्राणी वर्मा
श्रावस्ती मो असलम राईनी