{"_id":"5f4be1764854917a8613586b","slug":"samajwadi-party-declared-46-district-heads-of-youth-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के युवा संगठनों के 46 जिलाध्यक्ष घोषित, युवजन सभा के 20, यूथ ब्रिग्रेड के 15, लोहिया वाहिनी के 11 अध्यक्ष नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के युवा संगठनों के 46 जिलाध्यक्ष घोषित, युवजन सभा के 20, यूथ ब्रिग्रेड के 15, लोहिया वाहिनी के 11 अध्यक्ष नामित
Sun, 30 Aug 2020 10:57 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को तीन युवा संगठनों के 46 जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। समाजवादी युवजन सभा के 20, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के 15 और समाजवादी लोहिया वाहिनी के 11 अध्यक्ष नामित किए गए हैं। कुछ जिलों में अध्यक्ष के साथ महासचिव की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन
युवजन सभा के जिलाध्यक्षों में श्रावस्ती में सतपाल पटेल, कानपुर नगर में वीरेंद्र त्रिपाठी, मेरठ में दीपक गिरि, नोएडा में दीपक नागर, बरेली महानगर में अहमद खान टीटू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर देहात में काशिफ खान को अध्यक्ष व अनुज कटियार को महासचिव बनाया है।
विज्ञापन
इसी तरह यूथ ब्रिगेड में कानपुर नगर में करुणेश श्रीवास्तव, कानपुर देहात में कुलदीप यादव प्रेमी, मथुरा में भारत भूषण शर्मा, मुरादाबाद में नवदीप जाटव को संगठन की कमान दी गई है। लोहिया वाहिनी में राहुल निर्मल को रायबरेली, कानपुर नगर में दीपक खोटे वाल्मीकि, कानपुर देहात में करुणा शंकर दिवाकर को अध्यक्ष तथा सुल्तानपुर में सुधीर कोरी को महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन