फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party complains in Election commission over violence in Pratapgarh with SP candidate.

प्रतापगढ़: सपा प्रत्याशी पर हुए हमले के विरोध में चुनाव आयोग में शिकायत करने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 27 Feb 2022 02:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Feb 2022 02:02 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हुए हमले की सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Samajwadi Party complains in Election commission over violence in Pratapgarh with SP candidate.
कुंडा में सपा प्रत्याशी पर हुए हमले के बाद मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए हो रहे मतदान के बीच प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट पर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हुए हमले के विरोध में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी चुनाव आयोग में शिकायत कराने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


नरेश उत्तम पटेल और राजेंद्र चौधरी ने चुनाव आयोग में लिखित में शिकायत दी है। उन्होंने जनसत्ता दल के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने सपा प्रत्याशी पर हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रविवार को जिले के पहाड़पुर बनोही गांव में मतदान केंद्र पर जा रहे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव 50 की संख्या में रहे लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों में गुलशन यादव के काफिले की 3 गाड़ियां तोड़ डाली। आरोप है कि इस दौरान 3 राउंड फायरिंग भी की गई। खबर पाकर भारी फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी गुलशन यादव रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे अपने समर्थकों के साथ कुंडा के पहाड़पुर बने हुई मतदान केंद्र पर जा रहे थे। मतदान केंद्र से कुछ दूर पहले ही आस-पास मौजूद रहे 50 से अधिक की संख्या में लोगों ने उनकी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। उनकी तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए। मतदान केंद्र के पास मौजूद रही फोर्स भागकर मौके पर पहुंची और हमलावरों को दौड़ाया।  हमलावर खेतों से होते हुए भाग निकले। सपा ने चुनाव आयोग से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed