फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party blame on yogi government for the fake encounter in uttar pradesh

सपा का योगी सरकार पर वार, कानून व्यवस्था के नाम पर हो रहे फर्जी एनकाउंटर

Sun, 08 Oct 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Oct 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party blame on yogi government for the fake encounter in uttar pradesh
राज्यपाल से मुलाकात करते सपा प्रतिनिधि

सपा ने शनिवार को राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन देकर बागपत जिले में मुठभेड़ में सुमित कुमार की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने 3 अक्तूबर को हुई इस मुठभेड़ को फर्जी बताया।

विज्ञापन

 
सपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में दावा किया कि कानून-व्यवस्था सुधारने के नाम पर पुलिस मनमाने तरीके से मुठभेड़ दिखाकर निर्दोषों को मार रही है।
विज्ञापन


मांग की कि प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विचार कर तत्काल उचित कदम उठाएं और निर्दोष व्यक्तियों को फर्जी मुकदमों में न फंसाया जाए।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश का विकास ठप हो गया है। अल्पसंख्यक वर्ग दहशत में है। व्यापारी, महिलाएं व छात्राएं असुरक्षित हैं।

बालिकाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या व छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। पुलिस की पिटाई हो रही है।

थानों में भाजपा नेताओं का राज है। पुलिस के जरिये विपक्ष को दबाया, फंसाया और प्रताड़ित किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अलावा अहमद हसन, रामगोविन्द चौधरी, राजेंद्र चौधरी, एमएलसी रामसुन्दर दास एवं अतुल प्रधान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed