फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party appoints Shyam Lal pal state chief in Uttar Pradesh.

Samajwadi Party: श्याम लाल पाल सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने, पाल वोट बैंक को साधने का प्रयास

Mon, 06 May 2024 02:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 May 2024 02:16 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने श्याम लाल पाल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके सहारे पार्टी प्रदेश के पाल वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रही है। पाल प्रयागराज के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Samajwadi Party appoints Shyam Lal pal state chief in Uttar Pradesh.
सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने श्याम लाल पाल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके सहारे पार्टी प्रदेश के पाल वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रही है। पाल प्रयागराज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बता दें कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर सीकरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा का रुख कायम.. सपा की चाल बदली; इस चुनाव में मुस्लिम और यादव की जगह अखिलेश यादव ने इन्हें दी तरजीह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी के ये स्पेशल 40 जिताएंगे राहुल और किशोरी लाल को, 250 सभाओं का रखा लक्ष्य


श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। वह नरेश उत्तम पटेल की समिति में उपाध्यक्ष के पद पर थे।

श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि इससे पाल समुदाय के लोग इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed