फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party and RLD alliance will be declared on 21 November.

यूपी चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय, मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले होगा एलान

Sat, 06 Nov 2021 05:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Nov 2021 05:21 PM IST
सार

सपा व रालोद मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले गठबंधन का एलान करेंगे और दोनों ही पार्टियों के अध्यक्ष इस दौरान मीडिया को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Samajwadi Party and RLD alliance will be declared on 21 November.
जयंत चौधरी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी चुनाव 2022 में भाजपा को सत्ता से हटाने में लगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव छोटी पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं। पूर्वांचल में सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी से गठबंधन का एलान करने के बाद सपा अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले 21 नवंबर को गठबंधन का एलान करेंगे और दोनों नेता एक साझा प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे।

विज्ञापन


जयंत चौधरी की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात और फिर उन्हीं के विमान से दिल्ली जाने की खबर के बाद रालोद के कांग्रेस के साथ गठबंधन के भी कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, रालोद ने इसका खंडन भी किया था। अखिलेश यादव ने पहले ही बयान दे दिया था कि रालोद से गठबंधन तय है सीटों का एलान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद की प्रभावी उपस्थिति मानी जाती है। वहीं, किसान आंदोलन के कारण सपा-रालोद के यहां बड़ी संख्या में सीटें जीतने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने 27 अक्तूबर को मऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन की घोषणा की थी। इस दौरान अखिलेश यादव व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर यहां जनसभा को भी संबोधित किया था।


इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर भी निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने योगी सरकार को कानून व्यवस्था, कोरोना के दौरान कुप्रबंधन, रोजगार व महंगाई के मुद्दे को लेकर घेरा था। अखिलेश ने वादा किया था कि सपा की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। भाजपा सरकार में जवान और किसान सभी परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed