कानपुर एनकाउंटर में शहीद पुलिसकर्मियों को अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, लिखा-यूपी बना 'हत्या प्रदेश'
शुक्रवार को अखिलेश यादव ने लिखा- कानपुर की दुखद घटना में पुलिस के 8 वीरों की शहादत को श्रद्धांजलि!, उप्र के आपराधिक जगत की इस सबसे शर्मनाक घटना में ‘सत्ताधारियों और अपराधियों ‘की मिलीभगत का ख़ामियाज़ा कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ा है। अपराधियों को जिंदा पकड़कर वर्तमान सत्ता का भंडाफोड़ होना चाहिए।
कानपुर की दुखद घटना में पुलिस के 8 वीरों की शहादत को श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 3, 2020
उप्र के आपराधिक जगत की इस सबसे शर्मनाक घटना में ‘सत्ताधारियों और अपराधियों ‘की मिलीभगत का ख़ामियाज़ा कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ा है.
अपराधियों को जिंदा पकड़कर वर्तमान सत्ता का भंडाफोड़ होना चाहिए.
उप्र की भाजपा सरकार अपनी पोलपट्टी खुलने के डर से आनन-फ़ानन में मुख्य अपराधी को न पकड़कर छोटी-मोटी मुठभेड़ दिखाने का नाटक करवा रही है। इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल और गिरेगा तथा पुलिस का आक्रोश भी बढ़ेगा सरकार तुरंत मुआवजा घोषित करे व परिजनों को हर संभव संरक्षण दे, निंदनीय!
उप्र की भाजपा सरकार अपनी पोलपट्टी खुलने के डर से आनन-फ़ानन में मुख्य अपराधी को न पकड़कर छोटी-मोटी मुठभेड़ दिखाने का नाटक करवा रही है. इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल और गिरेगा तथा पुलिस का आक्रोश भी बढ़ेगा.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 3, 2020
सरकार तुरंत मुआवज़ा घोषित करे व परिजनों को हर संभव संरक्षण दे.
निंदनीय!
'रोगी सरकार' के जंगलराज में 'हत्या प्रदेश' बने उप्र के कानपुर में दबिश के दौरान सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा हमले में CO समेत 8 पुलिसकर्मि शहीद, अत्यंत दुखद! आत्मा को शांति दे भगवान! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना!1-1 करोड़ ₹ मुआवजे का हो ऐलान। सत्ता कनेक्शन का हो पर्दाफाश! pic.twitter.com/tbpncy8ics
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 3, 2020