{"_id":"66b7c1b3b17f8bce66043d76","slug":"salon-bus-station-will-be-rebuilt-with-rs-25-crores-raebareli-news-c-101-1-slko1033-118154-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ढाई करोड़ से सलोन बस स्टेशन का होगा पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ढाई करोड़ से सलोन बस स्टेशन का होगा पुनर्निर्माण
Sun, 11 Aug 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। करीब 44 साल पुराने सलोन बस स्टेशन के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन विभाग के मंत्री ने बस स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए ढाई करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। जल्द ही टेंडर खुलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
वर्ष 1975 में सलोन बस स्टेशन कस्बा के मुख्य चौराहा पर हुआ करता था। बाद में वर्ष 1980 के दौरान परिवहन विभाग ने बस स्टेशन को विद्युत उपकेंद्र के समीप शिफ्ट कर दिया था। करीब 44 साल पुराना बस स्टेशन का भवन जर्जर हो गया है। लोगों की मांग थी कि जर्जर भवन और बस स्टेशन का पुनर्निर्माण किया जाए।
क्षेत्रीय विधायक अशोक कोरी ने बताया कि राज्य सरकार के स्वत्रंत प्रभार मंत्री दया शंकर सिंह ने ढाई करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। जल्द ही बस स्टेशन के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसी के साथ आसपास सरकारी संपत्ति के समीप अवैध अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।