{"_id":"659ee8178ebfa17068042bc6","slug":"salary-stopped-for-not-starting-feeding-raebareli-news-c-101-1-slko1034-9303-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फीडिंग न शुरू करने पर रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फीडिंग न शुरू करने पर रोका वेतन
Thu, 11 Jan 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीडिंग का काम अब तक शुरू न किए जाने पर लालगंज के एक स्कूल के तीनों शिक्षकों का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक व दो सहायक अध्यापकों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मामला लालगंज विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरीपुर का है, जहां यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीडिंग का काम शुरू नहीं किया गया है। इस बारे में लालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को पत्र भेजा।
बीईओ ने अपने पत्र में बताया कि नवंबर और दिसंबर में दो बार नोटिस दिया जा चुका है। कई बार बैठकों, प्रशिक्षण एवं समीक्षा के दौरान भी कहा गया, लेकिन जूनियर हाईस्कूल हरीपुर के शिक्षकों ने काम शुरू नहीं किया। बीएसए ने बताया कि बीईओ के पत्र के आधार पर उच्च प्राथमिक विद्यालय हरीपुर की इंचार्ज हेडमास्टर मिथिलेश कुमारी, सहायक अध्यापक नीलम शर्मा व सरोज जायसवाल का जनवरी महीने का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
लापरवाह 15 खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी
रायबरेली। यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल की फीडिंग में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे काम समय से पूरा होता नहीं दिख रहा है। अब ब्लाॅकवार समीक्षा की गई है, जिसमें 50 फीसदी से कम प्रगति वाले 15 खंड शिक्षा अधिकारियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा है कि सभी ब्लॉक सात दिन में यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीडिंग का काम पूरा कराएं, वरना वेतन रोक दिया जाएगा। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह के मुताबिक, स्टूडेंट्स मॉड्यूल फीडिंग में लालगंज, सतांव, सलोन, नगर, सरेनी, रोहनिया, ऊंचाहार, हरचंदपुर, डलमऊ, जगतपुर, खीरों, राही, अमावां, महराजगंज और डीह की प्रगति 50 फीसदी से कम है। बाकी ब्लाकों की प्रगति ठीक है, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ है। शैक्षिक सत्र 2023-24 की डाटा फीडिंग पूर्ण करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। (संवाद)