फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayor Sushma Kharkwal inspects flood-affected areas; orders probe into the carving out of plots on 45 bigh

यूपी: महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया बाढ़ का निरीक्षण, बोलीं- 45 बीघा सरकारी जमीन पर भूखंड काटने की होगी जांच

Thu, 08 Oct 2026 05:11 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 08 Oct 2026 05:11 PM IST
सार

लखनऊ में महापौर सुषमा खर्कवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पार्षद ने गोमती किनारे 45 बीघा नगर निगम की जमीन पर भूखंड काटकर बेचने की शिकायत की, जिसकी जांच के निर्देश दिए गए। डीएम ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा कर भोजन, पानी और दवाइयां वितरित कर राहत कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
UP: Mayor Sushma Kharkwal inspects flood-affected areas; orders probe into the carving out of plots on 45 bigh
महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया बाढ़ का निरीक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

महापौर सुषमा खर्कवाल बृहस्पतिवार को लालजी टंडन वार्ड के सैथा, सुखलाल खेड़ा और गुलमी खेड़ा सहित आसपास बाढ़ग्रस्त एरिया का निरीक्षण करने पहुंची तो पार्षद रोशनी रावत ने गोमती नदी के किनारे 45 बीघा नगर निगम की सरकारी जमीन पर भूखंड काट कर बेचने की शिकायत की। 

विज्ञापन


उन्होंने पार्षद को आश्वासन दिया कि इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। साथ ही, महापौर ने साथ में मौजूद नगर आयुक्त गौरव कुमार को नगर निगम की जमीन पर भूखंड काटने की जांच के निर्देश दिए। महापौर के इस निर्देश से नगर निगम के अफसरों में भी हड़कंप मच गया। दरअसल, नगर निगम सहित अन्य कई विभाग की सरकारी जमीन पर भूखंड काटने का खेल राजस्व विभाग के कुछ जिम्मेदारों की मिलीभगत के चलते हुआ है। हालांकि, पार्षद ने इस मामले की बृहस्पतिवार को डीएम से भी शिकायत की है।
विज्ञापन


सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, जोनल अधिकारी अमरजीत यादव के साथ में बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई का समाधान कराया। नगर निगम की टीम ने प्रभावित परिवारों के घरों तक भोजन, पानी और दवाइयों के पैकेट पहुंचाए। राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

डीएम ने घर-घर वितरित की राहत सामग्री

लालजी टंडन वार्ड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे डीएम विशाखजी ने निरीक्षण किया। उन्होंने हयातनगर न्यू कॉलोनी में गोमती नदी किनारे पहुंचकर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए।

डीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद नगर निगम की टीम के साथ प्रभावित परिवारों के घरों तक पहुंचकर भोजन, पानी और दवाइयों के पैकेट वितरित किए। उन्होंने लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखा जाए। जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, पेयजल और दवाइयां समय से पहुंचाई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed