{"_id":"59cc89f5227d51404a8b45b5","slug":"salary-of-september-will-be-credited-today-on-account-of-the-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खातों में पहुंच जाएगी सितंबर महीने की सैलरी, सरकार ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खातों में पहुंच जाएगी सितंबर महीने की सैलरी, सरकार ने जारी किए निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
प्रदेश सरकार ने दशहरा व मुहर्रम की छुट्टी के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को तय समय से पहले वेतन व पेंशन भुगतान का फैसला किया है।
विज्ञापन
सचिव वित्त मुकेश मित्तल ने बृहस्पतिवार को ही वेतन-पेंशन भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश के 21 लाख से ज्यादा कर्मचारियों व पेंशनरों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मित्तल ने बताया कि 29 व 30 सितंबर को दशहरा, एक अक्तूबर को मुहर्रम व दो अक्तूबर को गांधी जयंती का सार्वजनिक अवकाश है।
इसे देखते हुए सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों व कार्य प्रभारित कर्मचारियों को वेतन का भुगतान 28 सितंबर को करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों का भुगतान भी 28 सितंबर को ही होगा। अधिकारियों को इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं।
