फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sakshi Maharaj campaign for BJP candidate Rajeshwar Singh.

UP Election 2022: साक्षी महाराज बोले- हिंदुओं की बात न करने वाला राजनीति नहीं कर सकता

Fri, 11 Feb 2022 03:53 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Feb 2022 03:53 PM IST
सार

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सरोजनी नगर में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के लिए प्रचार करते हुए कहा कि अगर यूपी में फिर से सपा की सरकार आ गई तो गुंडों का राज होगा। उनकी सरकार पहले भी माफिया ही चलाते थे।

विज्ञापन
Sakshi Maharaj campaign for BJP candidate Rajeshwar Singh.
सरोजनी नगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के साथ साक्षी महाराज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव से सांसद हरि सच्चिदानंद साक्षी ने कहा है कि जो राम और हिंदू की बात नहीं करेगा, वह देश की राजनीति नहीं कर सकता। मोदी व योगी इतिहास बना रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 हट चुकी है। अयोध्या में राम मंदिर का 500 वर्ष पुराना झगड़ा सुलझ चुका है और भव्य मंदिर बन रहा है। सर्व समाज के लिए योजनाएं चल रही हैं। वह सरोजनीनगर के स्कूटर्स इंडिया चौराहा स्थित एक होटल में लोधी समाज द्वारा भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के समर्थन में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजेश्वर सिंह प्रवर्तन निदेशालय में संयुक्त निदेशक रह चुके हैं और उनके परिवार के अधिकतर सदस्य प्रशासनिक सेवा में हैं। ईमानदार छवि के राजेश्वर ने राष्ट्रसेवा के लिए भाजपा का दामन थामा है। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उनकी सरकार माफिया चलाते थे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजम खां, मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद को जेल भेजा है।
विज्ञापन


अगर सपा सरकार बनी तो ऐसे लोग फिर सरकार चलाएंगे। किसान आंदोलन पर कहा कि आंदोलन के नाम पर गुंडे-माफिया धरने पर बैठे थे और सरकार को बदनाम करने के लिए लखीमपुर-खीरी में दंगा कराया। कार्यक्रम में आयोजक सेक्टर वार्डेन राजेंद्र लोधी, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, पूर्व सांसद रीना चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश रावत, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र सेवा का भाव लेकर राजनीति में आया हूं : राजेश्वर

सभा में प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय में रहकर उन्होंने अपराधियों व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ काफी कार्रवाई की। अवैध तरीके लूटी गई करोड़ों की संपत्ति इनसे जब्त की। नौकरी के दौरान यह एहसास हुआ कि सरकार में रहकर ही इन अपराधियों के खिलाफ ऐसा कानून बनाया जा सकता है कि ये दोबारा कानून के साथ न खेल सकें।

उन्होंने कहा कि परिवारवादी, वंशवादी व तुष्टिकरण करने वाली पार्टियां देश को तोड़ने में लगी हैं। सरकार में रहकर ही इन्हें खत्म किया जा सकता है। वह राष्ट्र की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश ही नहीं देश का नंबर एक विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे।

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए योजनाओं को धरातल पर लाएंगे। युवा वर्ग का भविष्य सुधारने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed