फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saints of ayodhya appeal to people to celebrate ramnavmi at home.

अयोध्या: संत-धर्माचार्यों ने की अपील, घर पर ही मनाएं रामनवमी का उत्सव

Sat, 17 Apr 2021 01:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Apr 2021 01:22 PM IST
सार

रामजन्मभूमि के मुख्य आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि इस समय हमें स्वयं को घर में बंद रखने की आवश्यकता है। कोरोना वायरस अभी तक हमारे द्वारा जीता नहीं जा सका है। उसके निराकरण का उपाय नहीं मिल पा रहा है। जब तक कोरोना के शमन का मार्ग प्रशस्त नहीं हो जाता तब तक मास्क, सामाजिक दूरी का पालन करना अति आवश्यक है।

विज्ञापन
saints of ayodhya appeal to people to celebrate ramnavmi at home.
- फोटो : istock

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने हर किसी को चिंतित कर दिया है। संक्रमण के दौरान ही रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मोत्सव का पावन पर्व संचालित है। रामजन्मोत्सव का मुख्य पर्व 21 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा।

विज्ञापन


रामजन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है लेकिन इस वर्ष बेकाबू कोरोना ने रामनवमी के उल्लास में ग्रहण लगा दिया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते रामनवमी में भीड़ पर रोक लगा दी गई है तो वहीं रामनगरी के संत-धर्माचार्यों ने भी भक्तों से अपील की है कि वे घरों पर रहकर ही पूजा-अर्चना करें। संतों ने कहा है कि भक्त नवरात्र में मंदिरों में न जाकर घरों में ही माता की उपासना करें।
विज्ञापन


मास्क लगाएं, करें सामाजिक दूरी का पालन: सत्येंद्र दास 
रामजन्मभूमि के मुख्य आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि इस समय हमें स्वयं को घर में बंद रखने की आवश्यकता है। कोरोना वायरस अभी तक हमारे द्वारा जीता नहीं जा सका है। उसके निराकरण का उपाय नहीं मिल पा रहा है। जब तक कोरोना के शमन का मार्ग प्रशस्त नहीं हो जाता तब तक मास्क, सामाजिक दूरी का पालन करना अति आवश्यक है, यही एक मात्र रास्ता है जिससे कोरोनो को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में पूजा के साथ रोजाना करें हवन : रामदास
नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने भक्तों से अपील की है कि वे मंदिरों में भीड़ न लगाएं। घर पर ही रहकर पूज-अर्चना करें। साथ ही साथ रोजाना हवन करें। इससे वातावरण शुद्ध होगा और विषाणुओं को दूर करने में मदद मिलेगी। मास्क लगाकर, सामाजिक दूरी अपनाकर संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। हमें भक्ति के मार्ग के साथ-साथ कोरोन प्रोटोकॉल का भी पालन करना होगा।

समाज पर भारी पड़ सकती है लापरवाही : भरत दास

उदासीन आश्रम रानोपाली के महंत डॉ. भरत दास का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद चिंताजनक है। ऐसे में पूजा-अर्चना के लिए घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। जरा सी लापरवाही पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है। घर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाए तो वह फलदाई होती है। धर्म-कर्म के साथ-साथ सामाजिक समस्या की चिंता भी जरूरी है, इसलिए घर पर ही रहक पूजा-अर्चना करें।

मंदिरों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं : वैदेही वल्लभ
बावन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण का कहना है कि वैश्विक महामारी से लड़ने में हम सभी को अपनी भूमिका अदा करनी होगी। नवरात्र व राम जन्मोत्सव का पर्व घर पर ही रहकर मनाएं। मंदिरों में अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित करना समाज के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोरोना वायरस के प्रसार को फैलने से अपने स्तर से रोकने का उपक्रम करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed