{"_id":"69b1d9f14f940e8ed1090a27","slug":"sai-centre-becomes-hockey-champion-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1641116-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साई सेंटर बना हॉकी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साई सेंटर बना हॉकी चैंपियन
विज्ञापन
हॉकी के मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।
लखनऊ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ की ओर से आयोजित की जा रही जिला स्तरीय जूनियर प्रतियोगिताओं में बुधवार को हॉकी और कबड्डी की स्पर्धा आयोजित की गई। पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में आयोजित हॉकी बालिका वर्ग में सात टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) टीम ने मो. शाहिद स्टेडियम को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
एकतरफा मुकाबले के दौरान साई की बालिकाओं ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया, जबकि मो. शाहिद स्टेडियम के खिलाड़ी दबाव से उबर न सके और मुकाबला गंवा बैठे। खेलों के तहत चौक स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में बालक वर्ग में चौक स्टेडियम ने बीकेटी को हराकर जीत हासिल की। बालिका वर्ग में युवा क्लब विजेता बनी और भारत स्पोर्ट्स एकेडमी उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा और उपक्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने पुरस्कृत किया।