फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sahibzade is a symbol of courage and sacrifice towards the country: Prof. Pawan Sinha

साहिबजादे साहस और देश के प्रति बलिदान के प्रतीक : प्रो. पवन सिन्हा

Sun, 12 Jan 2025 09:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:15 AM IST
विज्ञापन
Sahibzade is a symbol of courage and sacrifice towards the country: Prof. Pawan Sinha
संगोष्ठी में बोलते आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा।
- श्री खाटू श्याम मंदिर में युवाओं के प्रेरक वीर बाल शहीद विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

- स्वामी विवेकानंद यूथ वेलफेयर सोसाइटी व उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी ने किया आयोजन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। साहिबजादे साहस और देश के प्रति बलिदान के प्रतीक हैं। इनसे धर्म के प्रति निष्ठा की सीख मिलती है। गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन अपने धर्म से नहीं हटे। इनसे राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का भी संदेश मिलता है। युवाओं के प्रेरक वीर बाल शहीद विषय पर आयोजित संगोष्ठी में प्रो. पवन सिन्हा ने ये बातें कहीं।
वह साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को स्वामी विवेकानंद यूथ वेलफेयर सोसाइटी व उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चार साहिबजादों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके जीवन से सीखकर निर्भीक, निर्भय होना चाहिए। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि साल 2022 से भारत सरकार ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरज बोरा, निदेशक राज बहादुर, सोसाइटी अध्यक्ष अनुराग साहू, कार्यक्रम समन्वयक अरविंद नारायण मिश्रा, मुख्य वक्ता आध्यात्मिक गुरु प्रो. पवन सिन्हा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम समन्वयक अरविंद नारायण मिश्रा ने विद्वानों को प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ पंजाबी विद्वान नरेंद्र सिंह मोंगा, दविंदर पाल सिंह बग्गा, पंजाबी विदुषी मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी, युवा पंजाबी विदुषी रनदीप कौर ने भी साहिबजादों पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर प्रियंक गुप्ता, माया आनंद, राजू साहू, सतीश वर्मा, मानू गुप्ता, अभिनव गुप्ता, शिवम सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, संजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed