फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saharanpur RSO Animesh Saxena suspended for carelessness.

Lucknow: टॉयलेट में रखा था खिलाड़ियों के लिए लाया गया खाना, वीडियो वायरल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी निलंबित

Tue, 20 Sep 2022 02:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Sep 2022 02:27 PM IST
सार

जिला सहारनपुर में कबड्डी  प्रतियोगिता के दौरान टायलेट में खाना रखे होने की खबर का संज्ञान लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur RSO Animesh Saxena suspended for carelessness.
टायलेट में रखा गया था खाना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद सहारनपुर में भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान टॉयलेट में खाना रखे होने का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर खबर का संज्ञान लेते हुए जनपद के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच जिलाधिकारी सहारनपुर को सौंपी गई है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव, खेल, नवनीत सहगल ने बताया कि खाना बनाने व खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करते हुए भविष्य में काम न देने की सख्त चेतावनी दी गई है। साथ ही क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के अधीनस्थ इस कार्यक्रम में खाना परोसने का कार्य करने वाले विभागीय कर्मियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्ट देने के निर्देश निदेशक खेल को दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि खिलाड़ियों को सुविधा देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed