{"_id":"62689a951c14490460085bbe","slug":"sahara-s-plea-sebi-should-pay-or-return-25-thousand-crores-to-investors-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : सहारा की गुहार- सेबी निवेशकों को जल्द करे भुगतान या लौटाए 25 हजार करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : सहारा की गुहार- सेबी निवेशकों को जल्द करे भुगतान या लौटाए 25 हजार करोड़
Wed, 27 Apr 2022 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:51 AM IST
सार
पिछले नौ साल में सेबी ने निवेशकों को महज 125 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया है। लिहाजा सेबी को निवेशकों के हित में भुगतान करना चाहिए या फिर यह धनराशि सहारा इंडिया परिवार को लौटा देना चाहिए जिससे हम निवेशकों का भुगतान कर सकें। ये बातें सोमवार को बयान जारी कर सहारा इंडिया परिवार ने कही।
विज्ञापन
बाजार नियामक सेबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास सहारा इंडिया के 25 हजार करोड़ रुपये रखे हैं। इसके बावजूद पिछले नौ साल में सेबी ने निवेशकों को महज 125 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया है। लिहाजा सेबी को निवेशकों के हित में भुगतान करना चाहिए या फिर यह धनराशि सहारा इंडिया परिवार को लौटा देना चाहिए जिससे हम निवेशकों का भुगतान कर सकें। ये बातें सोमवार को बयान जारी कर सहारा इंडिया परिवार ने कही।
विज्ञापन
सहारा इंडिया का कहना है कि वर्तमान स्थिति का सहारा भी उतनी ही शिकार है, जितना उसके निवेशक। बयान में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सहारा ने 25 हजार करोड़ रुपये ब्याज समेत सहारा-सेबी खाते में जमा करवाए हैं। यह धन नौ साल से सेबी के पास व्यर्थ पड़ा है। वहीं, प्रतिबंध होने के कारण सहारा अपनी संपत्ति बेचकर या गिरवी रखकर निवेशकों को सीदे भुगतान हीं कर सकता है। उधर, सेबी ने मार्च 2018 में घोषणा की थी कि वह जुलाई 2018 के बाद किसी भी निवेशक को कोई भुगतान नहीं करेगा। सेबी का यह कृत्य निवेशकों के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन
बयान में यह भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के 05 दिसंबर 2012 के आदेशानुसार सेबी ने 25 हजार करोड़ रुपये की इस धनराशि ने न तो निवेशकों को भुगतान किया और न ही सहारा को यह धनराशि वापस की है। इन सबके बावजूद सहारा निवेशकों को भुगतान कर रहा है, लेकिन इसमें विलंब हो रहा है। सेबी को चाहिए कि वह पूरी धनराशि सहारा को लौटा दे या निवेशकों को तत्काल भुगतान करना शुरू कर दे। क्योंकि निवेशकों का 44 सालों से सहारा पर पूरा भरोसा है, इस पर कभी कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन