फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sahara City employees protest demanding pending salaries

Lucknow News: बकाया वेतन की मांग को लेकर सहारा शहर में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Sat, 04 Oct 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sahara City employees protest demanding pending salaries
प्रदर्शन करते सहारा शहर के कर्मचारी।
लखनऊ। नगर निगम के सहारा शहर की लीज निरस्त कर वहां रहने वालों को मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार से कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गेटों को अंदर से बंद कर उन्होंने मेंटेनेंस का काम भी ठप कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि सहारा प्रबंधन 2014 से उन्हें आधा-अधूरा वेतन दे रहा है। पीएफ-ग्रेच्युटी भी नहीं दे रहा है। अब कंपनी बंद हो रही है तो उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल अमित अवस्थी ने बताया कि 11 साल से पूरा वेतन नहीं मिला। कंपनी तीन-चार महीने के अंतर पर आंशिक भुगतान करती रही, मगर पूरा भुगतान नहीं किया। पीएफ ग्रेच्युटी भी 11 साल से नहीं दी। कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सहारा समूह की सेवा में गुजार दिया। सहारा समूह एक परिवार है- इस भावना के बहाने जोड़े रखा गया। अब कोई परिवार दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी मंजू तिवारी ने कहा कि वह 25 साल से सहारा से जुड़ी हैं, लेकिन कई साल से वेतन नहीं मिला। सेविका गीता का आरोप है कि अधिकारी यहां का सामान बेच रहे हैं लेकिन कर्मचारियों को भुगतान नहीं कर रहे। कर्मचारियों ने श्रम विभाग और सरकार से बकाया दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। इस बीच, कर्मचारियों ने बताया कि सहारा शहर में रह रहीं स्वर्गीय सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय भी बृहस्पतिवार शाम को यहां से निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1,200 कर्मचारी कर रहे काम



कर्मचारी अमित अवस्थी ने बताया कि सहारा शहर में चपरासी से लेकर अधिकारी और ठेका कर्मियों समेत करीब 1,200 कर्मचारी काम करते हैं। उनका कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। अभी गेटों पर ताला नहीं जड़ा गया है और न ही पानी-बिजली बाधित की गई है। कहा कि इस समय सहारा परिवार को कोई सदस्य यहां नहीं रह रहा है। जो रह रहे थे, वह छोड़कर चले गए। कर्मचारी ही यहां रह गए हैं।




दो दिन में होगी सीलिंग



नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि सहारा शहर के कुछ कर्मचारी मिलने आए थे। वे बकाया वेतन का हवाला देकर सीलिंग टालने की मांग कर रहे थे। उनकी बात सुनी गई, लेकिन कोई आश्वासन नहीं दिया गया। बुधवार को तीन दिन का समय दिया गया था, लिहाजा रविवार या सोमवार को सीलिंग की कार्रवाई होगी।

प्रदर्शन करते सहारा शहर के कर्मचारी।

प्रदर्शन करते सहारा शहर के कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed